फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seniority list of CV art teachers prepared.

हरियाणा : सीएंडवी कला अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार, पदोन्नति का रास्ता साफ

Sat, 18 Sep 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Seniority list of CV art teachers prepared.
चंडीगढ़। हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग ने सीएंडवी कला अध्यापकों की वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इससे उनकी पीजीटी पदोन्नति के लिए रास्ता साफ हो गया है। यह वरिष्ठता सूची उनकी कला अध्यापक के पद पर नियमित कार्यग्रहण तिथि के आधार पर तैयार की गई है। यदि कोई मामला दो या दो से अधिक अध्यापकों की कार्यग्रहण तिथि एक ही दिन करने से संबंधित है तो उस अवस्था में जन्मतिथि के आधार पर ही अध्यापक की वरिष्ठता निर्धारित होगी।
विज्ञापन

यदि कार्यग्रहण तिथि एवं जन्मतिथि भी एक समान होगी तो उसकी वरिष्ठता एल्फाबेटिक-नेम के आधार पर निर्धारित होगी। वहीं, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा एजूकेशन सर्विस (एचईएस-1)ऑफिसर्स की अनुमानित वरिष्ठता सूची विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी है। अगर किसी को इस सूची में आपत्ति है तो वह आगामी 15 दिन में अपनी प्रस्तुति दे सकता है, उसके बाद कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed