{"_id":"6a46cf765dbc22a3c9087836","slug":"self-help-groups-to-run-the-canteen-at-womens-college-sector-14-applications-invited-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138204-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला कॉलेज सेक्टर-14 की कैंटीन चलाएंगे स्वयं सहायता समूह, आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला कॉलेज सेक्टर-14 की कैंटीन चलाएंगे स्वयं सहायता समूह, आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन
अनुभवी एसएचजी को मिलेगा संचालन का मौका, नगर निगम ने मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राजकीय महिला कॉलेज, सेक्टर-14 की कैंटीन का संचालन अब स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सौंपा जाएगा। इसके लिए पंचकूला नगर निगम ने अनुभवी और पात्र स्वयं सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नगर निगम की कार्यकारी अधिकारी निशा ने बताया कि ऐसे स्वयं सहायता समूह, जिन्हें कॉलेज कैंटीन, छात्रावास मेस या स्टेशनरी दुकान संचालन का पूर्व अनुभव है, वे आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक समूहों को अपने अनुभव से संबंधित दस्तावेज और समूह का पूरा विवरण आवेदन के साथ जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन नगर निगम कार्यालय, सेक्टर-4 स्थित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) शाखा में जमा किए जाएंगे। पात्र समूह निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार इस पहल का उद्देश्य कॉलेज परिसर में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ और किफायती खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी। निगम ने पात्र एवं अनुभवी स्वयं सहायता समूहों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।