फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Selection of books for government school libraries has begun.

Panchkula News: सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए किताबों का चयन शुरू

Sun, 04 Oct 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Selection of books for government school libraries has begun.
पंचकूला। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेक्टर-5 स्थित शिक्षा सदन में 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक तीन दिवसीय प्रक्रिया आयोजित की गई। गठित कमेटी ने विभिन्न प्रकाशकों की ओर से भेजी गई सैंपल पुस्तकों की समीक्षा की।
विज्ञापन

भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा के तहत 14,017 स्कूलों के लिए 1194.60 लाख और पीएम श्री योजना के 250 स्कूलों के लिए 49.80 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके तहत लाइब्रेरी की 50 प्रतिशत पुस्तकें नेशनल बुक ट्रस्ट और शेष 50 प्रतिशत अन्य अनुमोदित स्रोतों से चुनी जाएंगी। समग्र शिक्षा में स्कूल स्तर के अनुसार 5,000 से 20 हजार रुपये तक का बजट तय है। पीएम श्री स्कूलों के लिए 15 हजार और 20 हजार रुपये निर्धारित हैं। समीक्षा के बाद कमेटी चयनित पुस्तकों की अंतिम रिपोर्ट स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed