{"_id":"66fd5a1163b9d52bf50d1e50","slug":"security-tightened-in-the-district-in-view-of-elections-strict-monitoring-on-interstate-borders-72-hours-in-advance-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-115938-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा कड़ी\n72 घंटे पहले से अंतरराज्यीय सीमाओं पर सख्त निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा कड़ी 72 घंटे पहले से अंतरराज्यीय सीमाओं पर सख्त निगरानी
विज्ञापन
धारा 163 लागू, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत 72 घंटे पहले ही चार अंतरराज्यीय सीमाओं पर लगे नाकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, जहां हर व्यक्ति और वाहन की बारीकी से तलाशी ली जाएगी। जिले में 12 स्टेटिक सर्विलांस टीमें (एसएसटी) तैनात की गई हैं, जो 24 घंटे निगरानी रखेंगी। साथ ही 4 क्राइम यूनिट टीमों का गठन किया गया है जो अवैध शराब, कैश, हथियार और असामाजिक गतिविधियों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा 2200 से अधिक पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। डीसीपी कौशिक ने बताया कि 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक पंचकूला में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू की जाएगी। इस दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फेक न्यूज को रोकने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी के लिए आईटी एक्सपर्ट्स की टीम गठित की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सख्त सुरक्षा के साथ फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग
सुरक्षा के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों के साथ पंचकूला और कालका विधानसभा क्षेत्रों में 455 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इनमें से 116 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। इसके अलावा हर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, ताकि लोग चुनाव में स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से भाग ले सकें।
डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या चुनाव संबंधी जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को 112 या 708-708-1100 पर सूचित करें। उन्होंने सभी नागरिकों से चुनावी आचार संहिता का पालन करने और शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करने का आग्रह किया है।