{"_id":"6a402ae2d61884b1c50482cf","slug":"security-tightened-for-club-owners-following-threats-police-have-stepped-up-surveillance-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138037-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्लब संचालकों को धमकियों के बाद सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्लब संचालकों को धमकियों के बाद सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन
फायरिंग की घटना के बाद क्लबों के बाहर गश्त और नाकेबंदी तेज, संचालकों से लगातार संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में क्लब संचालकों को रंगदारी की धमकियां मिलने और एक क्लब संचालक पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने प्रमुख क्लबों के बाहर निगरानी बढ़ाने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाकेबंदी शुरू कर दी है। साथ ही क्लब संचालकों से लगातार संपर्क कर उनकी सुरक्षा संबंधी जरूरतों का आकलन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, क्लबों और उनके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पीसीआर, राइडर और स्थानीय थाना पुलिस को नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने क्लब संचालकों से अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आए या किसी प्रकार की धमकी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों की लगातार समीक्षा की जा रही है।