{"_id":"62d5bbca25b715270030e943","slug":"sector-water-is-not-potable-pkl-office-news-pkl456974871","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरों का पानी नहीं पीने लायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरों का पानी नहीं पीने लायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद शहर में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या आ रही है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को की है। समस्या का समाधान नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर शहर में पीने के लिए सप्लाई के पानी का ही प्रयोग होता है। वर्तमान में शहर के कई हिस्सों में पानी इतना ज्यादा दूषित आ रहा है कि पीना तो दूर उससे नहाया भी नहीं जा सकता है। सेक्टर-26 और सेक्टर-8 में सबसे ज्यादा यह परेशानी बनी हुई है। ऐसा नहीं है कि प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं। अधिकारियों की जानकारी में मामला होने के बावजूद भी इसका समाधान नहीं हो पा रहा है।
लैब की रिपोर्ट में पीने लायक नहीं पानी
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंस एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने सेक्टर-8 स्थित अपने घर से पानी का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा था। 14 जुलाई को रामगढ़ से डेराबस्सी रोड पर बनी पब्लिक हेल्थ विभाग की लैब ने सैंपल की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में 42 कॉलिफॉर्म प्रति 100 मिली लीटर सामने आए। रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा गया है कि यह पानी पीने के लायक नहीं है।
सीएम को भेजी शिकायत
आरपी मल्होत्रा ने बताया कि इससे पहले 2018 में भी दूषित पानी की सप्लाई आने पर मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई थी। उनके संज्ञान लेने के बाद कार्रवाई हुई और टैंकों की सफाई कराई गई। अधिकारियों द्वारा मामले की सुनवाई नहीं किए जाने पर अब फिर से मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी गई है। वहीं सेक्टर-26 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मसिंह हीरा ने बताया कि सेक्टर के सभी लोग उनसे दूषित पानी सप्लाई में आने की शिकायत कर रहे हैं। इस बारे में अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेकर हालत सुधारनी चाहिए।
विज्ञापन
एचएसवीपी द्वारा पूरी तरह साफ पानी की सप्लाई की जा रही है। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही पानी सप्लाई किया जाता है। कई दफा ऐसा होता है कि लोगों द्वारा घरों से मुख्य पाइप लाइन तक डाले गए पाइपों में कई बार जंग लग जाता है। वो रात भर पानी रहने के कारण पानी में मिल जाता है। ऐसा होने पर सप्लाई का पानी शुरुआत में कुछ सेकेंड के लिए खराब दिखेगा, उसके बाद साफ पानी आता है। इसके बावजूद कहीं दिक्कत आ रही है तो उसका भी समाधान किया जाएगा। - अमित राठी, एक्सईएन, वाटर सप्लाई, एचएसवीपी