फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-20: Permission in lounge bar at 9:30, party lasted till 5 in the morning, police arrested

सेक्टर-20 : लॉन्ज बार में साढ़े नौ बजे की परमिशन, सुबह पांच बजे तक चली पार्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sector-20: Permission in lounge bar at 9:30, party lasted till 5 in the morning, police arrested
पंचकूला। पुलिस और एक्साइज विभाग की लापरवाही के चलते लॉन्ज बार संचालकों ने जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं। सेक्टर-20 पुलिस थाने से कुछ मीटर की दूरी पर द पॉश लॉन्ज बार में रविवार की सुबह पांच बजे तक पार्टी चलती रही। हैरानी की बात यह है कि पार्टी बंद होने के बाद लॉन्ज बार में पार्टी कर रहे विदेशी विद्यार्थी हाथ में शराब की बोतल और ग्लास लेकर मार्केट की पार्किंग और सड़कों पर निकल पड़े। मार्केट के सामने की सड़क को जाम कर दिया। नशे में विदेशी विद्यार्थी मार्केट में शोर मचाने लगे। इस कारण सुबह के समय सैर करने वालों और मार्केट से गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-20 के द पॉश लॉन्ज बार के पास रात साढ़े नौ बजे तक शराब पिलाने की अनुमति है। बावजूद इसके लॉन्ज बार में सुबह तक पार्टी की गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर लॉन्ज बार में छापा मारा। इस दौरान जब लॉन्ज बार मालिक को लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो संचालक रात के साढ़े नौ बजे तक का ही लाइसेंस दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने एक्साइज एक्ट और धारा-188 के तहत मामला दर्जकर लॉन्ज बार मालिक कैथल निवासी दीपक सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया। बार से पुलिस ने बिना मार्क के बीयर की 20 और कुछ शराब की बोतलें बरामद की हैं। सेक्टर के लोगों ने बताया कि नाइजीरिया के रहने वाले विद्यार्थी देर रात सेक्टर-20 में पार्टी के लिए आए थे। पार्टी खत्म होने के बाद वह नशे में शराब की बोतलें और ग्लास लेकर सड़क और पार्किंग क्षेत्रों में निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed