फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-20: People troubled by sewer, street light and power cut, no solution

सेक्टर-20 : लोग सीवर, स्ट्रीट लाइट और बिजली कट से परेशान, नहीं कोई समाधान

Mon, 09 Oct 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sector-20: People troubled by sewer, street light and power cut, no solution
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 सोसायटी के लोग सीवर, स्ट्रीट लाइट और बिजली कट से परेशान हैं। अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने मूलभूत सुविधा के लिए कई बार लेटर लिखा। इसके बाद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसे लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इसके लिए वह कई बार नगर निगम के महापौर, एचएसवीपी के एडमिनिस्ट्रेटर को भी लेटर लिख चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लगातार मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग परेशान हैं।

बिजली कट की समस्या से हो रही परेशानी
सेक्टर में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हैं। लगातार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। पुरानी तारों के खराब होने और ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने के कारण ऐसे हालात बने हैं। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। -अविनाश मलिक, प्रधान, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन



स्ट्रीट लाइट के हालात ठीक नहीं
सेक्टर के खंभों में लगी स्ट्रीट लाइट खराब है। इसमें जमीन तक रोशनी नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण परेशानी है। लाइट होने के बाद पार्कों और सेक्टर की गलियों में अंधेरा बना रहता है। हमारी मांग है कि यहां पर बड़ी स्ट्रीट लाइट लगाई जाए जिससे कि लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। -पंकज जायसवाल, सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन



सीवर की समय पर सफाई नहीं हो रही
सेक्टर-20 के सीवर बहुत पुराने हो गए हैं। इसके लिए एक करोड़ रुपये पास हैं, लेकिन अभी तक सीवर पाइप नहीं बदले गए हैं। इस कारण सीवर का पानी आए दिन सड़क पर आ जाता है। इस कारण बदबूदार गंदगी बनी रहती है। हमारी मांग है कि शहर के सीवर ठीक कराए जाएं। इसके साथ ही रोड में आए गड्ढों भी भरवाया जाए। इससे किसी प्रकार की दुर्घटना लोगों के साथ न हो। - सूरजभान, निवासी सेक्टर-20

सेक्टर को पशुओं से नहीं मिल रही निजात
सेक्टर के लोगों को पशुओं से निजात नहीं मिल रही है। आए दिन सेक्टर में पशु गाड़ी से टकरा रहे हैं। इस कारण लगातार दिक्कत हो रही है। सेक्टर को अभी तक पशु मुक्त नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। -अंजलि जायसवाल, सेक्टर-20


सेक्टर -20 सहित पूरे शहर के लोगों की समस्या को हल करना हमारा कर्तव्य है। नगर निगम की ओर से जल्द ही सेक्टर -20 की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए विभाग के अधिकारियों की टीम जल्द ही दौरा कर सभी समस्या का हल निकालेगी। - कुलभूषण गोयल, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed