{"_id":"5d7ff45b8ebc3e012d67f7ab","slug":"sector-17-murder-jind-panchkula-news-pkl350872471","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पहले रेकी की और फिर बॉक्सर गैंग ने मारी 5 गोलियां, तेजिंदर के मर्डर केस में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः पहले रेकी की और फिर बॉक्सर गैंग ने मारी 5 गोलियां, तेजिंदर के मर्डर केस में तीन गिरफ्तार
Tue, 17 Sep 2019 12:49 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
मर्डर केस के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चार सितंबर को सेक्टर-17 चंडीगढ़ में जींद निवासी तेजिंदर उर्फ माली की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ने मनीमाजरा से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उपकार नामक युवक ने पहले दिनभर रेकी की और फिर तेजिंदर का नाम पुकार कर बॉक्सर गैंग के सदस्यों ने तेजिंदर को गोलियों से छलनी कर दिया।
मामले में अभी दो अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल और 3 कारतूस बरामद किया है। आरोपियों की पहचान जींद के नरवाना निवासी मुख्य आरोपी विकास मोर उर्फ बॉक्सर (20), गुरमीत सिंह उर्फ ढकालिया (19) और अमित उर्फ अमित ग्रोवर (19) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच टीम मंगलवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश करेगी।
क्राइम ब्रांच एसपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि बीते 4 सितंबर को सेक्टर-17 स्थित पुरानी कोर्ट के पास तेजिंदर की हत्या करने का मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा था। ऐसे में क्राइम ब्रांच के डीएसपी राजीव अंबस्ता की अगुवाई में इंस्पेक्टर शेर सिंह, सब इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। टीम ने राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग जगह आरोपियों के ठिकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने कड़ी दर कड़ी जोड़कर आरोपियों के बारे में कुछ और अहम सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद आरोपी सोमवार टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी विकास मोर, गुरमीत और अमित मनीमाजरा आने वाले हैं। सूचना पर टीम ने मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन के पास नाका लगाकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

वारदात के बाद मोबाइल फेंका
क्राइम ब्रांच के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग हो गए। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से अपना मोबाइल फेंककर सभी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चले छिप गए। वे आपस में बात करने के लिए किसी राहगीर से मोबाइल मांगकर बात करते थे और एक साथ मिलने की जगह तय करते थे।
चंडीगढ़ में नहीं करना चाहते थे वारदात
आरोपी चंडीगढ़ में इस वारदात को अंजाम नहीं देना चाहते थे। उन्हें डर था कि चंडीगढ़ पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी, लेकिन रेकी के दौरान उन्हें चंडीगढ़ में सही मौका मिल गया और आरोपी तेजिंदर को गोली मारकर फरार हो गए। टीम ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया जब वह चंडीगढ़ में अपने दोस्त के पास रुपये लेने आए थे। टीम का कहना है कि आरोपी किसी और के मर्डर करने के फिराक में भी थे।
हरियाणा पुलिस को भी थी तलाश
आरोपी विकास मोर नरवाना में मर्डर, हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में वांटेड था। इनकी कालेज समय से आपस में रंजिश चल रही थी। हरियाणा पुलिस भी पिछले कई दिनों से आरोपियों की तलाश में जुटी थी, लेकिन चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को दबोच लिया। डीएसपी राजीव अंबस्ता कहना है कि बाकी दोनों आरोपियों को टीम जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
यह था मामला
बता दें कि बीते चार सितंबर को जींद के नरवाना निवासी तेजिंदर उर्फ माली अपने दोस्त संदीप के साथ सेक्टर-17 स्थित पुरानी जिला अदालत के सामने पार्किंग में खड़ा हुआ था। इस दौरान अपने की हत्या का बदला लेने क लिए आरोपी विकास मोर ने अपने साथियों के साथ पार्किंग में पहुंचा था। इस बीच तेजिंदर के पांच और संदीप को एक गोली मारकर आरोपी सेक्टर 17/22 से ऑटो हायर कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने दोनों घायल को पीजीआई दाखिल करवाया था, जहां डाक्टरों ने तेजिंदर को मृत घोषित कर दिया था।