{"_id":"6580a6082f14afcb54098d37","slug":"second-minor-accused-who-snatched-bag-from-woman-also-arrested-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-7490-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला से बैग झपटने वाला दूसरा नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला से बैग झपटने वाला दूसरा नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने महिला से बैग छीनने के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग आरोपी को पुलिस ने जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको बाल सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी ने सेक्टर-20 में भी महिला से बैग छीना था। उसका भी खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-10 निवासी ज्योति गांधी 4 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद करके मनीमाजरा से अपने घर सेक्टर-10 जा रही थी। जब वह सेक्टर-9 में पहुंची तो स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। वह स्कूटी को पैदल लेकर ही जाने लगी। कुछ देर बाद स्कूटी पर सवार दो युवक आए। उनमें से स्कूटी के पीछे बैठे युवक ने उनका बैग छीन लिया।
सेक्टर-20 में की थी दूसरी वारदात
उपरोक्त आरोपियों ने दूसरी वारदात 29 नवंबर की शाम को सेक्टर-20 मार्केट में की थी। आरोपी संगीता नागपाल सेक्टर-20 के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए थे। क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मोहिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी विवेक नेगी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया था। पुलिस रिमांड में उसकी जानकारी के बाद दूसरे साथी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो स्नैचिंग की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों से बैग, पैसे, मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।