फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Second death from corona in the district, 15 infected including the deceased's wife and Food Inspector of Food and Supplies Department

जिले में कोरोना से दूसरी मौत, मृतक की पत्नी और फूड एंड सप्लाई विभाग के फूड इंस्पेक्टर समेत 15 संक्रमित मिले

Wed, 29 Jul 2020 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Second death from corona in the district, 15 infected including the deceased's wife and Food Inspector of Food and Supplies Department
पंचकूला। जिले में आईटीबीपी के चार जवानों समेत 15 लोग मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। देर रात कालका निवासी एक कोरोनो पीड़ित की निजी अस्पताल में मौत भी हो गई है। इस प्रकार जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति की 52 वर्षीय पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली है। हरियाणा फूड एंड सप्लाई विभाग के फूड इंस्पेक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। पुष्टि होने के बाद कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर को सील कर दिया गया है। इसमें करीब छह कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर और पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। जल्द उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। मंगलवार को पंचकूला से संक्रमण के 14 और मोहाली का एक केस सामने आया है। बाहर से आने वाले केस की जानकारी संबंधित स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। पंचकूला में कोरोना से दूसरी मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि महेशपुर, सूरजपुर, कालका, बीड़ घग्गर, सेक्टर-23 और आईटीबीपी के चार जवानों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। आईटीबीपी के 30 वर्षीय दो और 31 वर्षीय दो जवान पीड़ित हैं। इसके अलावा पंचकूला के महेशपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 78 वर्षीय बुजुर्ग और 12 वर्षीय बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही सूरजपुर के 44 वर्षीय व्यक्ति, कालका में 52 वर्षीय महिला, बीड़ घग्गर में 18 वर्षीय किशोर, सेक्टर-23 में 21 वर्षीय युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से इकट्ठा की जा रही है। पंचकूला के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि शहर में जिस एरिया से कोरोना के केस सामने आ रहे हैं, वहां नगर निगम द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed