फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Second accused arrested in firing case

गोली चलाने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in firing case
पंचकूला। रायपुरानी में पिछले दिनों खनन को लेकर रॉयल्टी के नाम पर गोली चलाने के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार, निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया है। बता दें कि आरोपी ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर रायपुररानी में एक खनन साइट पर जाकर गोली चलाई थी। अभी अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। छह मई को आरोपी गाड़ी में सवार होकर रायपुररानी के गांव मंडेला की एक खनन साइट पर पहुंचे थे और गोली चलाई थी। इसके बाद खनन साइट के फ्लाइंग इंचार्ज इश्ताक खान की शिकायत पर पुलिस ने सीमु, राजीव, मोनी, गुरदीप के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी वारदात के समय गाड़ी चला रहा था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से उसके अन्य दोस्तों की जानकारी जुटाई जाएगी और उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed