फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Searched online number to pay installment, lost two lakh rupees

Panchkula News: किस्त भरने के लिए ऑनलाइन नंबर तलाशा, गंवा बैठे दो लाख रुपये

Sun, 09 Jul 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Searched online number to pay installment, lost two lakh rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एक व्यक्ति को लोन की किस्त भरने के लिए गूगल पर कंपनी का ऑनलाइन नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। पीडि़त ने पर्सनल लोन की किस्त भरने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। फोन किया तो साइबर ठग ने लोन कंपनी का कर्मचारी बनकर दो लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को पीड़ित प्रभु पंडित ने शिकायत दी कि उन्होंने होम क्रेडिट कंपनी से 2,04000 रुपये का पर्सनल लोन चार मार्च को लिया था। बकाया उतारने के लिए कंपनी का ऑनलाइन नंबर सर्च किया। उन्हें एक नंबर मिला और उन्होंने बात की तो व्यक्ति ने उन्हें कहा कि 1,49,200 रुपये गूगल पे से डलवाने पड़ेंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता के कहे अनुसार 50 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें बकाया मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से भेजने को कहा। शिकायतकर्ता ने तीन ट्रांजेक्शन में 75 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्हें और पैसे ट्रांसफर करने के लिए गया और उन्हें एनओसी देने के बारे में कहा गया।
विज्ञापन

इस तरह पीड़ित प्रभु पंडित ने आरोपी के झांसे में आकर और रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन एनओसी नहीं आई। शिकायतकर्ता के खाते से रकम गायब हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी होम क्रेडट कंपनी की जांच की और ऑनलाइन पर्सनल लोन डिटेल चेक की तो उनके लोन अकाउंट में कोई पैसा जमा नहीं हुआ था। इसके बाद उन्हें ठगी के बारे में पता चला। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कुल 203076 रुपये ठग लिए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed