फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Screws on drugs, police baton will run with public awareness, Speaker made a strategy by meeting with senior officers of the district

नशे पर शिकंजा, जनजागरण के साथ चलेगा पुलिस का डंडा, विधानसभा अध्यक्ष ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति

Wed, 19 Jan 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Screws on drugs, police baton will run with public awareness, Speaker made a strategy by meeting with senior officers of the district
पंचकूला। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा सचिवालय में जिले के आला पुलिस अधिकारियों और नशा उन्मूलन कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में नशे के खात्मे के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही नशा करने वालों और इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की भी रणनीति बना ली है। विस अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद डीसीपी मोहित हांडा से जिले में नशाखोरी से संबंधित केसों का ब्योरा भी तलब किया है।
विज्ञापन

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नशा उन्मूलन समिति गठित कर दी गई है। इस समिति में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकार वीके कपूर, पूर्व जिलाधीश विवेक अत्रे, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डीपी सोनी और डीपी सिंहल शामिल हैं। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि नशा न केवल समाज को खोखला करता है, बल्कि यह युवाओं के भविष्य को भी अंधकारमय कर देता है। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को किसी भी कीमत पर नशे के दलदल में फंसने नहीं दे सकते हैं। इसके लिए पंचकूला जिले में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत दो मोर्चों पर काम करना होगा। पहला जन-जागरण और दूसरा कड़ी पुलिस कार्रवाई। 8 जनवरी को अमर उजाला ने माई सिटी में इस संदर्भ में ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं करवाकर फैलाएं जागरुकता
बैठक के दौरान सुझाव आया कि जनजागरण अभियान में समाज सेवी संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों को शामिल किया जाना चाहिए। इसके तहत रंगोली, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग इत्यादि प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इसी प्रकार अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नाट्य मंच के कलाकारों की मदद ली जाएगी। नगर निगम की तरफ से शहर में स्थापित इलेक्ट्रानिक विज्ञापन बोर्डों पर भी नशे से दूर रहने के संदेश प्रसारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जड़ी-बूटी बेचने वालों पर हो कार्रवाई
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जड़ी-बूटी बेचने की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले देसी दवाखानों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में मौजूद सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकार वीके कपूर ने कहा कि इस दिशा में इंटेलिजेंस विंग की सेवाएं लेनी चाहिए। डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि नशाखोरी से संबंधित जिले में वर्ष 2020 में 57 मामले दर्ज किए थे, जबकि 2021 में इस प्रकार के केसों की संख्या 85 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed