{"_id":"67f2ddb11e5815227807f970","slug":"scooty-riding-uncle-and-niece-injured-by-chinese-string-girl-critical-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121304-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्कूटी सवार चाचा-भतीजी चीनी डोर से घायल, बच्ची गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्कूटी सवार चाचा-भतीजी चीनी डोर से घायल, बच्ची गंभीर
Mon, 07 Apr 2025 01:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल बच्ची।
सेक्टर-19 फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, पीजीआई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 फ्लाईओवर के पास स्कूटी पर जाते समय चाचा और भतीजी चीनी डोर से घायल हो गए। घायलों की पहचान आठ वर्षीय एंजल और चाचा शनी निवासी मन्नत एनक्लेव जीरकपुर के रूप में हुई है। चीनी डोर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डाॅक्टर की टीम ने बताया कि चीनी मांझे से लड़की के चेहरे पर कई जगह गहरे कट लगे हैं। वहीं उसके चाचा की बाजू में गहरा कट लगा है। खून न रुकने पर दोनों को इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
सेक्टर-19 फ्लाईओवर के पास मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूटी से जा रहे चाचा-भतीजी अचानक चीनी मांझे की चपेट में आ गए। स्कूटी चल रही थी, इस कारण चालक की बाजू को काटते हुए डोर स्कूटी पर खड़ी बच्ची का चेहरा फाड़ते हुए निकल गई। चीनी मांझे की चपेट में आने से वह स्कूटी समेत गिर गए। इस वजह से चेहरे से लेकर गले तक गहरे कट लगने से हड्डियां तक दिखने लगीं। सूचना पर पहुंची सेक्टर-19 पुलिस जांच करने में जुटी है। घटना स्थल पर चीनी मांझा किधर से आया था और कौन पतंगबाजी कर रहा था इसके बारे में जानकारी जुटा रही है।