फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Scolded or reprimanded, yet hookah bars are going on

डांट पड़े या फटकार, फिर भी चल रहे हुक्का बार

Mon, 22 Feb 2021 02:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Scolded or reprimanded, yet hookah bars are going on
पंचकूला। चंडीगढ़ से बंद करवाए गए हुक्का बार ने हुक्के के शौकीनों का रुख पंचकूला को मोड़ दिया है। नतीजा यह है कि पंचकूला में कई हुक्का बार चुपचाप चलाए जा रहे हैं। चाहे पंचकूला सिटी हो या फिर पंचकूला मोरनी रोड और कालका शिमला हाईवे, सभी जगह गुपचुप ढंग से हुक्का परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 43 हुक्का बार हैं। इनमें युवाओं को कई प्रकार के फ्लेवर परोसे जाते हैं। पंचकूला में इसके लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन भी किया गया था, पर हुक्का बार पर शिकंजा नहीं कसा जा सका। पंचकूला के ही एक याचिकाकर्ता की मानें तो हुक्का बार में मारे गए छापों का का ब्योरा पुलिस से मांगा तो उसमें करीब चार छापे ही निकले। तीन साल पहले तक स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने हुक्का बारों पर काफी कार्रवाई की थी। इसके बाद हुक्का बार पंचकूला से गायब हो गए थे। एक ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी ने भी बताया कि पंचकूला में हुक्का बार चलाने की अनुमति कहीं नहीं है।
विज्ञापन

एक नजर
पंचकूला में हुक्काबार 43
एक घंटे के लिए रेट - एक हजार
मैजिक कोल - 150 रुपये
तंदूर कोल - चालीस रुपये
लोकेशन 1 -25 (पंचकूला सिटी)
लोकेशन 2 - 3 (पंचकूला मोरनी रोड)
लोकेशन 3 - 5 (चंडीमंदिर मोरनी रोड)
लोकेशन 4 - 5 (जीरकपुर कालका हाईवे)
लोकेशन 5 - 5 (पिंजौर कालका सिटी)
फ्लेवर - ब्रेन फ्रीज, मिंट, स्ट्राबेरी, कॉफी, कोला, पाइन एपल, चाकलेट, एप्रीकोट। इनको तैयार करने के लिए कई रसायनों का इस्तेमाल होता है।
डीजीपी बोले-हुक्का बार पर की जाएगी कार्रवाई
शहर के सामाजिक कार्यकर्ता दीपांशु ने बताया कि वह हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव से इसी वीरवार को मिला था। उन्होंने कहा कि यदि कोई हुक्का बार चलता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। दीपांशु ने बताया कि इस मामले में कहीं न कहीं तो चूक है, जिसकी वजह से लगातार चोरी छिपे हुक्का बार चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने सितंबर 2020 में एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में डाली थी, जिसमें अवैध रूप से चलाए जाने वाले हुक्का बार बंद करने का अनुरोध किया था। इसमें हरियाणा सरकार ने जवाब दिया था कि कोई भी हुक्का बार राज्य मेें नहीं चल रहा है। इसके बावजूद मैंने पंचकूला मेें कई हुक्का बार देखे तो जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से शिकायत की। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैंने 24 अप्रैल, 2019 को ड्रग्स विभाग से जिला पंचकूला में चल रहे हुक्का बार को विभाग की ओर से दिए गए अनापत्ति पत्रों, परमिशन, परमिटेड और नॉन परमिटेड फ्लेवर्ज समेत आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है, जैसे बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। यह भी आज तक नहीं मिली।
दीपांशु बंसल, याचिकाकर्ता
कई बार की कार्रवाई
जिले के कई हुक्का बारों पर हमने छापे मारे हैं। पंचकूला में जो हुक्का बार चलाएगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
सौरव सिंह, कमिश्नर ऑफ पुलिस, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed