फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School students will not have to pay NDA's application fee

स्कूली विद्यार्थियों को नहीं भरनी होगी एनडीए की आवेदन फीस

Sat, 21 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
School students will not have to pay NDA's application fee
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एनडीए की स्क्रीनिंग-2 परीक्षा की आवेदन फीस नहीं भरनी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग प्रति बच्चा 100 रुपये फीस की राशि वहन करेगा। सरकार ने निशुल्क परीक्षा को लेकर यह बड़ा फैसला शुक्रवार को लिया। स्क्रीनिंग परीक्षा 4 सितंबर को होगी, आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जून शाम 6:00 बजे है।
विज्ञापन

विभाग नेे इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि सरकारी स्कूलों के बच्चे न केवल राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हों, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आगे निकलें, इसलिए विभाग पूरी संजीदगी से जुटा है।
विज्ञापन

इस बार एनडीए 2022 स्क्रीनिंग-2 परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों के मुखिया बच्चों के ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराकर उन्हें तैयारी के लिए प्रोत्साहित करें। स्क्रीनिंग परीक्षा में पास परीक्षार्थियों के लिए एसएसबी की तैयारी का जिम्मा भी विभाग का ही होगा। स्क्रीनिंग परीक्षा के केंद्र हरियाणा के बच्चों के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली व चंडीगढ़ में होंगे। राष्ट्रीय सैन्य अकादमी में सेना के लिए कुल 208 सीट हैं, जिनमें 10 महिलाओं के लिए हैं। नेवी में 42 सीट हैं, इनमें 3 महिलाओं के लिए हैं। एयरफोर्स में फ्लाइंग में 92 सीट हैं, जिनमें दो महिला के लिए हैं। ग्राउंड ड्यूटी तकनीकी के लिए 18 पद हैं, इनमें दो महिला के लिए हैं। ग्राउंड ड्यूटी गैर तकनीकी के लिए दस पद हैं, जिनमें दो महिला के लिए हैं। नेवल अकादमी में कुल 30 पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed