{"_id":"6859ac75cbe01918140909e9","slug":"school-buses-that-do-not-follow-the-rules-will-be-challaned-and-impounded-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18000-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूल बसों का होगा चालान, किए जाएंगे इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूल बसों का होगा चालान, किए जाएंगे इंपाउंड
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर व श्याम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में आरटीओ, जिला शिक्षा अधिकारी, हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक के साथ बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के नियम पूरे करवाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अनिल लाठर ने कहा कि जो वाहन बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने में लगे हुए हैं, सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूलों को सुरक्षित वाहन पाॅलिसी का पालन करवाना सुनिश्चित किया जाए। भले ही वाहन का ऑनर स्कूल का मालिक हो, उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
पंचकूला आरटीओ सचिव हैरतजीत ने हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों को विस्तार से बसों की निरंतर चैकिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिले में ड्राइव चलाकर बसों की फिटनेस व अन्य दस्तावेजों को चेक करते हैं। यातायात नियमों को पूरा न करने वाले स्कूल वाहनों के चालान व इंपाउंड करते हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक 932 स्कूल बसों की चेकिंग की गई। इसमें 48 बसों के नियम पूरे नहीं करने पर चालान किया गया और चालान के रूप में 4 लाख 30 हजार 500 रूपये की राशि एकत्रित की गई। उन्होंने बताया कि आरटीओ व एसडीएम चंद्रकांत कटारिया की संयुक्त टीम ने भी स्कूल बसों को चेेक किया और उनके नियम पूरे नहीं करने पर चालान किया गया।
बसों में यह मानक पूरे हों
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए सभी स्कूलाें की बसों में फायर सेफ्टी किट, फर्स्ट एड किट, फिटनेस प्रमाण पत्र, स्कूल बसों में महिला केयर टेकर, ड्राइवर व कंडक्टर का फिटनेस का लेकर पत्र लिखें ताकि सभी स्कूल अपनी बसों में इन नियमों का पालन करना सुनिश्चित कर सकें। इसके लिए सभी स्कूलों को पत्र द्वारा संदेश देने को कहा। उन्होंने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को बसों में प्रेशर हॉर्न न लगवाने के निर्देश दिए। जिन बसों में प्रेशर हार्न लगे हुए हैं उनसे उतरवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, एसीपी अजित सिंह, डिप्टी सीएमओ डाॅ विकास गुप्ता, बाल संरक्षण अधिकारी निधि मलिक, रेडक्राॅस समिति की सचिव सविता अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।