फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SCERT honored the Youth Parliament team of Baladwala Vidyalaya

Panchkula News: बालदवाला विद्यालय की युवा संसद टीम को एससीईआरटी ने किया सम्मानित

Fri, 21 Feb 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
SCERT honored the Youth Parliament team of Baladwala Vidyalaya
मोरनी। मोरनी ब्लॉक में स्थित बालदवाला विद्यालय की युवा संसद टीम ने राज्य स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद गुरुग्राम में एससीईआरटी की ओर से आयोजित युवा संसद पुरस्कार वितरण समारोह में शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इस समारोह में प्रतियोगिता में बालदवाला विद्यालय की ओर से हिस्सा लेने वाले सभी 55 विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस उपलब्धि में विद्यालय के अध्यापकगण, प्रधानाचार्या और टीम लीडर रश्मि शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान बालदवाला स्कूल केछात्रों ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों के समक्ष युवा संसद की कार्यवाही का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे सभी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के राजनीति विज्ञान के लेक्चरर चरण सिंह ने बच्चों को इस प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से तैयार किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। विद्यालय की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे स्कूल में हर्ष और उत्साह का माहौल है।




इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के छात्रों की सफलता पर उनके अभिभावकों ने भी हर्ष व्यक्त किया। अभिभावकों में इंद्र सिंह, मोहन लाल, मेहरचंद, प्यारा राम, सोमनाथ और राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी वास्तविक विधानसभा या लोकसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा था, लेकिन इस युवा संसद कार्यक्रम ने उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का अनूठा अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed