फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SCBC committee honored the officers of the education department in the assembly

विधानसभा में एससीबीसी कमेटी ने शक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया

Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
SCBC committee honored the officers of the education department in the assembly
पंचकूला। शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में 10वीं और 12वीं के छात्रों को टेबलेट देने की योजना को सफलतापूर्वक सिरे चढ़ाने पर विधानसभा कमेटी की ओर से शिक्षा विभाग और वित्त विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। विधानसभा में एससीबीसी कमेटी के चेयरमैन ईश्वर सिंह की ओर से शिक्षा विभाग के एसीएस महावीर सिंह, सेकेंडरी शिक्षा महानिदेशक डॉ. जे. गणेशन और निदेशक मौलिक शिक्षा विभाग अंशज सिंह को शॉल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम में ईश्वर सिंह ने विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को शॉल भेंटकर उनका अभिनंदन किया। शिक्षा विभाग की ओर से अतिरिक्त निदेशक अमृता सिंह भी इस मौके पर मौजूद रही। ईश्वर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में कोरोना के दौर में कमेटी की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एससी-बीसी बच्चों को ऑनलाइन एजुकेशन देने के लिए टेबलेट या मोबाइल देने की अपील की गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी दूरदर्शी सोच को दिखाते हुए न केवल एससी-बीसी बल्कि सभी वर्गों के छात्रों को बिना भेदभाव के टेबलेट प्रदान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पीएएल (पाल) सॉफ्टवेयर से सुसज्जित टेबलेट के साथ-साथ एक सिम कार्ड और प्रतिदिन दो जीबी डाटा फ्री दिया जा रहा है। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए वित्त विभाग के योगदान की भी सराहना की और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं और 12वी के सभी छात्रों और शिक्षकों को टेबलेट देने का कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवरपाल के निर्देशानुसार जोर शोर से चल रहा है। शिक्षा विभाग की इस योजना की न केवल राज्य स्तर बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना और चर्चा हो रही है। फिलहाल विभाग की ओर से इन टेबलेट के उपयोग को लेकर शिक्षकों की ट्रेनिंग का कार्य पंचकूला में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed