{"_id":"663d62fc7f36fee3670370f7","slug":"saral-kendra-number-came-three-hours-after-receiving-the-token-pkl-office-news-c-87-1-pan1006-111812-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरल केंद्र : टोकन मिलने के तीन-तीन घंटे बाद आया नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरल केंद्र : टोकन मिलने के तीन-तीन घंटे बाद आया नंबर
विज्ञापन
मोहित पाण्डेय
पंचकूला। सेक्टर-1 के उपायुक्त कार्यालय में बना सरल केंद्र लोगों के लिए परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। सरल केंद्र में काम करवाने हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। लोगों को लाइन में न लगना पड़े इसके लिए सरल केंद्र में टोकन की व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था लागू होने के बाद हालात पहले से ज्यादा दुश्वार हो गए हैं। सरल केंद्र में आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आ रहे लोगों को टोकन लेने के बाद तीन से चार घंटे इंतजार करना पड़ रहा है, इसके चलते काम करवाने आ रहे लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
सरल केंद्र में मात्र ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था होने के चलते यूपीआई का प्रयोग न करने वाले ग्राहकों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा। सरल केंद्र में काम करवाने आए लोगों ने बताया कि वह सुबह कार्यालय खुलते ही आ गए थे। तीन घंटे से अधिक का समय होने के बावजूद अभी तक नंबर नहीं आ पाया है। कई लोगों का कहना है कि लंच होने के चलते उन्हें एक घंटे का अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।
11 बजे था अपॉइंटमेंट, तीन घंटे बाद आया नंबर
मेरा 11 बजे अपॉइंटमेंट था। इसके लिए मुझे सरल केंद्र में समय से पहले पहुंचने के लिए कहा गया था पर अपनी बारी आने के लिए मुझे तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। -वीरेंद्र, निवासी मोरनी
विज्ञापन
ऑनलाइन भुगतान सेवा से हो रही समस्या
मेरे पास बटन वाला फोन है। इसके साथ मुझे टच फोन का प्रयोग करना नहीं आता है तो मैं कैसे यूपीआई से भुगतान कर पाऊंगा। सरल केंद्र में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भुगतान करने की भी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। - राम कुमार, निवासी, खड़क मंगोली
लंबे इंतजार के बाद आ रहा नंबर
मैं सुबह कार्यालय खुलने के बाद 10 बजे यहां अपना आरसी का काम करवाने के लिए पहुंचा। तीन घंटे बीतने के बावजूद अभी तक नंबर नहीं आ पाया है। अभी नंबर आने में करीब एक घंटे का समय लग सकता है। -मनीष कुमार, निवासी गांव बिल्ला
सरल केंद्र में काम करवाने आ रहे लोगों को सुविधाएं दी जा रही है। अधिक काम करने के कारण सर्वर डाउन हो जाता है। इसेे ठीक करवाएंगे और लोगों को मिलने वाली सुविधा समय पर मिलेगी। -गौरव चौहान, एसडीएम, पंचकूला