फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sarabani Nanda of Odisha won gold in 200 meter race, Nancy of Haryana won bronze medal

Panchkula News: 200 मीटर दौड़ में ओडिशा की सराबनी नंदा ने स्वर्ण, हरियाणा की नैंसी ने जीता कांस्य पदक

Mon, 01 Jul 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Sarabani Nanda of Odisha won gold in 200 meter race, Nancy of Haryana won bronze medal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित 63वें नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन हर्डल, 200 और 800 मीटर की दौड़, ट्रिपल जंप के फाइनल मुकाबले हुए। इसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर हर्डल महिला वर्ग में आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने पहला स्थान हासिल किया। ओडिशा की प्रज्ञान प्रशांत साहू ने दूसरा और तमिलनाडु की निथ्या रामराज ने तीसरा स्थान हासिल किया। 110 मीटर हर्डल पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के तेजस शिरसे ने पहला स्थान, तमिलनाडु के मानव ने दूसरा स्थान और राजस्थान के मधवेंद्र शेखावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में ओडिशा की सराबनी नंदा ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश की मधुमिता देव ने रजत और हरियाणा के झज्जर गांव नूना माजरा की नैंसी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांंस्य मेडल हासिल किया है।
200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में ओडिशा के अनिमेष ने पहला, आंध्र प्रदेश के नालूबोथू श्रीनिवास ने दूसरा और तमिलनाडु के रागुल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में दिल्ली की चंदा ने पहला, पंजाब की अमनदीप कौर ने दूसरा और पंजाब की गुग कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के श्याम मिलिंद बिंद ने पहला केरल के रिजॉय जे ने दूसरा और हिमाचल के अंकेश चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में केरल के अब्दुल्ला ने पहला, तमिलनाडु के परवीन ने दूसरा और तमिलनाडु के गेली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हरियाणा एथलेटिक्स सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन और इस प्रतियोगिता के डायरेक्टर कंप्टीशन यशपाल चोपड़ा ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर एएफआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजकुमार मिटान, हरियाणा एथलेटिक्स के सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी कुलदीप अहलावत, हरियाणा एथलेटिक्स के वाइस प्रधान जितेंद्र बांगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed