फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers stopped work due to non-payment of salaries; garbage has not been collected in Sector-15 for three days.

Panchkula News: वेतन नहीं मिला तो सफाईकर्मियों ने रोका काम, सेक्टर-15 में तीन दिन से नहीं उठा कूड़ा

Sun, 27 Sep 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stopped work due to non-payment of salaries; garbage has not been collected in Sector-15 for three days.
पंचकूला। सेक्टर-15 में पिछले दो-तीन दिनों से घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठप है। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से घरों में कचरा जमा हो रहा है और सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण काम बंद किया गया है। लोगों का कहना है कि वेतन को लेकर कर्मचारियों के काम रोकने की स्थिति बार-बार बन रही है और यह लगभग हर महीने की समस्या बन गई है। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष एसके नायर ने कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह वेतन नहीं मिलना बताई जा रही है। उन्होंने नगर निगम से मामले में हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था बहाल कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने कहा कि घर-घर कूड़ा उठाना शहर की बुनियादी सेवाओं में शामिल है। इसके बाधित होने का सीधा असर सेक्टरवासियों पर पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि ठेकेदार और सफाई कर्मचारियों के बीच वेतन भुगतान को लेकर विवाद है तो नगर निगम को उसे सुलझाना चाहिए। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को नहीं भुगतना चाहिए। निवासियों ने सवाल उठाया कि जब लोग नियमित रूप से टैक्स और अन्य शुल्क का भुगतान करते हैं तो उन्हें सफाई जैसी मूलभूत सुविधा भी नियमित रूप से मिलनी चाहिए। एसके नायर ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसी स्थिति दोबारा न बनने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed