फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitary pad vending machines are closed in colleges, forcing female students to buy them from outside.

Panchkula News: कॉलेजों में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें बंद, छात्राओं को बाहर से खरीदने पड़ते हैं पैड

Thu, 05 Feb 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sanitary pad vending machines are closed in colleges, forcing female students to buy them from outside.
पंचकूला। सेक्टर-1 पीजी कॉलेज और 14 के राजकीय महिला महाविद्यालय में लगी सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें तीन साल से खराब पड़ी हैं। इन मशीनों को अब तक ठीक नहीं कराया गया है, जिससे छात्राओं और महिला स्टाफ को बड़ी परेशानी हो रही है। शहर के दोनों गवर्नमेंट कॉलेजों की मशीनें न सिर्फ खराब हैं बल्कि इनमें सैनेटरी पैड्स भी नहीं हैं। इससे छात्राओं को मजबूरी में पैड बाहर से खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

संवाददाता ने पड़ताल में पाया कि राजकीय महिला महाविद्यालय में तो स्थिति और भी बदतर हैं। यहां पर शौचालयों की सफाई की स्थिति भी खराब थी। शौचालयों के दरवाजे टूटे हुए थे और सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी खराब पड़ी हुई थी। कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि दो साल में कभी भी मशीन का उपयोग नहीं कर पाईं। मशीन में पैड नहीं होते और वह काम भी नहीं करती। पूजा, केशवी थापा, अमृता और लक्षिता जैसी छात्राओं ने बताया कि इमरजेंसी में पैड खरीदने के लिए उन्हें बाहर पैसा खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन

सेक्टर-1 के पीजी कॉलेज में भी छात्राओं को सैनेटरी पैड की सुविधा नहीं मिल रही है। यहां कॉमर्स डिपार्टमेंट, आर्ट्स डिपार्टमेंट और मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के शौचालयों में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें तो लगी हैं लेकिन ये खराब पड़ी हैं और इनमें पैड भी नहीं होते। अनीता और शमिता ने बताया कि मशीनें खाली शोपीस बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने क्या कहा...
पंचकूला के उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक खुशीला ने कहा कि सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों को ठीक कराने के लिए विभाग को अभी तक बजट नहीं मिला है, जिसके कारण इनमें देरी हो रही है। जल्द ही सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को आदेश जारी किए जाएंगे ताकि छात्राओं को सैनेटरी पैड की सुविधा मिले। शिक्षा विभाग इस संबंध में एक पत्र भी जल्द लिखेगा।


सुप्रीम कोर्ट का आदेश
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सभी कॉलेजों में छात्राओं को सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने का आदेश दिया था लेकिन इन कॉलेजों में इसकी व्यवस्था अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं हो पाई है। छात्राओं और महिला स्टाफ के लिए यह एक गंभीर समस्या बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed