फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitary pad machines at the district's Sanskriti Vidyalaya are out of order, causing problems.

Panchkula News: जिले के संस्कृति विद्यालय में सैनेटरी पैड मशीनें खराब, बनीं परेशानी

Mon, 09 Feb 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sanitary pad machines at the district's Sanskriti Vidyalaya are out of order, causing problems.
पंचकूला। जिले के सात से अधिक संस्कृति स्कूल और छात्राओं के लिए बना पहला पीएम श्री स्कूल सेक्टर -15 में सैनेटरी पैड की मशीनेंं खराब हालात में पड़ी है। इन्हें न तो सही कराया गया और न ही छात्राओं को सैनेटरी पैड दिए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इसके लिए कोई भी प्रपोजल नहीं बना है। मशीनें लेडीज बाथरूम में धूल फांक रही है। सभी मशीनें बंद और खराब हालात में पड़ी है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से शहर के सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -12 ए, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर -15 की पड़ताल की गई। इसमें सैनेटरी पैड की मशीनें तो लगी है लेकिन यह चल नहीं रही है। बिगड़ी हालत में बंद होने के कारण इसमें से कोई पैड छात्राओं को नहीं मिल पाते हैं। इस कारण आने वाली स्कूली छात्राओं और महिला स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल शहर के गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -20 सहित कालका, पिंजौर, मोरनी, रायपुररानी सहित सभी जगह की मशीनें बंद पड़ी हैं। इन मशीनों को नहीं चलाया गया है। शिक्षा विभाग में यह मशीनेंं तीन साल पहले इंस्टाल हुई थीं लेकिन इसके बाद सैनेटरी पैड के लिए कोई बजट पास नहीं होने के कारण अभी तक इस पर कोई घोषणा नहीं हो सकी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्कूलों और कॉलेजों में इसे देने की घोषणा की गई थी। अभी तक मशीनें ठीक नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

स्कूल स्तर पर कोई बजट नहीं आया
सैनेटरी पैड वेडिंग मशीनों को ठीक कराने के लिए विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर कोई बजट नहीं आया है। इस कारण इन्हें ठीक करवाने में देरी हो रही है। शिक्षा विभाग की ओर से अगर कोई बजट मिलेगा तो यह मशीनेंं जल्द ही सही करवाई जाएंगी और और सैनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। - संध्या मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed