{"_id":"6293d51af75b2912e74e69c7","slug":"sangrur-by-election-notification-will-be-issued-today-will-be-able-to-enroll-till-june-6-panchkula-news-pkl4521246189","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर उपचुनाव: आज जारी होगा नोटिफिकेशन, 6 जून तक कर सकेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर उपचुनाव: आज जारी होगा नोटिफिकेशन, 6 जून तक कर सकेंगे नामांकन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संगरूर लोकसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार को भारतीय चुनाव आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 6 जून निर्धारित की गई है। 7 जून को नामांकन की जांच की जाएगी। 9 जून को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव को देखते हुए 25 मई से संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला जिलों में चुनाव आचार संहिता लागू की जा चुकी है।
डॉ. राजू ने बताया कि मतदान 23 जून को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 26 जून को होगी। चुनाव 28 जून से पहले पूरा हो जाएगा। नामांकन पत्र 30 मई से 6 जून तक सरकारी छुट्टी के अलावा किसी भी दिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास दाखिल किए जाने हैं।
संगरूर के डिप्टी कमिश्नर को संसदीय क्षेत्र-12 के लिए रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि संगरूर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र फार्म ए में दाखिल किए जाने हैं। टाइप किए गए नामांकन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे बशर्ते वह निर्धारित फॉर्म में हों। संबंधित रिटर्निंग अफसर या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत किसी अन्य व्यक्ति के समक्ष निर्धारित फॉर्म में शपथ लेने या पुष्टि करने के लिए एक प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद और नामांकन की जांच के लिए निर्धारित तारीख से पहले पुष्टि की जानी चाहिए।