पंचकूला। सेक्टर-7 मार्केट में पूर्व पार्षद सीबी गोयल ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया, जिसमें चीन सीमा पर झपड़ के दौरान शहीद हुए जवानों को बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि समारोह में मार्केट कमेटी के प्रधान दीप कृष्ण चौहान और उनकी पूरी टीम ने सहयोग किया।
श्रद्धांजलि देने के लिए सीनियर सिटीजन कौंसिल सेक्टर-7 के प्रधान डॉक्टर जीएस चहल, आरडब्ल्यूए के प्रधान डॉ. एसके छाबड़ा, एमएल गोयल चेयरमैन सरस्वती सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, इंदर मलिक, सुशील अग्रवाल, एससी गोयल, डीआर मेहंतीरत्ता, जय कौशिक, दीपक (गूड्डू), अनिल गुप्ता, एसके बंसल ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सीबी गोयल ने सभी का धन्यवाद किया और शहीदों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने चाइना से घर घर से लड़ाई लड़ने के लिए चीनी सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। देश में बने सामान की खपत बढ़ाने के लिए सभी को आग्रह किया। मार्केट के प्रधान दीप किशन चौहान ने आश्वासन दिया कि वह ना चीनी सामान मार्केट में खरीदेंगे ना बेचेंगे और यही आह्वान सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष डॉक्टर जीएस चहल, आरडब्ल्यूए के प्रधान डॉ. एसके छाबड़ा ने भी किया। अंत में भारत माता के जयकारों के साथ भारत की सेना अमर रहे के नारे भी लगाए गए।