{"_id":"5f52a1108ebc3e54dc46399b","slug":"safety-accident-reduced-due-to-safety-kit-cmd-pkl-office-news-pkl3868683109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा किट से बिजली हादसे हुए कम : सीएमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा किट से बिजली हादसे हुए कम : सीएमडी
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के बिजली वितरण निगम-उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए निगम प्रतिबद्ध है। इसी के चलते निगम के तकनीकी कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय मानक की सुरक्षा किट उपलब्ध करवाई गई है जिसका परिणाम है कि गत दो वर्षों में बिजली हादसों में कमी आई है।
बिजली निगम के सीएमडी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि यूएचबीवीएन के तकनीकी कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता के 9 हजार दस्ताने, 18450 वोल्टेज सेंसर, 525 सीढ़ियां, 14750 ब्रेकडाउन किट व 18450 हेलमेट उपलब्ध कराए हैं। यह उपकरण तकनीकी कर्मचारियों को लाइन पर काम करते वक्त करंट से बचाते हैं।
इस किट में वोल्टेज सेंसर वाले हेलमेट भी शामिल हैं जोकि 11 केवी लाइन के करंट को 6 फुट की दूरी से बता देते हैं। बिजली के पोल पर चढ़ने के लिए तकनीकी कर्मचारियों को फाइबर रेनफोर्सड प्लास्टिक (एफआरपी) से बनीं सीढ़ियां भी उपलब्ध कराई गई हैं, जो तार से सटे होने पर भी टेक्निकल कर्मचारी को करंट से बचाती हैं।
विज्ञापन
सेफ्टी बेल्ट कर्मियों के लिए बनी सहायक
तकनीकी कर्मचारी को उच्च गुणवत्ता की सेफ्टी बेल्ट भी दी गई है ताकि सुरक्षित तरीके से बिजली के कार्य की मेनटेंस कर सकें। निगमों के प्रवक्ता ने बताया कि इसी वजह से यमुनानगर में गत 4 माह में एक भी हादसा नहीं हुआ, यूएचबीवीएन की गुहला डिविजन में भी गत एक वर्ष में कोई बिजली दुर्घटना नहीं हुई। यूएचबीवीएन की 39 सब डिविजन ऐसी हैं जहां पिछले एक वर्ष में एक भी दुर्घटना बिजली लाइन पर नहीं हुई।