फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal formed disciplinary committee

बगावत से निपटने की तैयारी: शिअद ने बनाई अनुशासन कमेटी, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका बने चेयरमैन

Wed, 10 Aug 2022 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 02:00 AM IST
सार

बगावत से निपटने के लिए अब पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने पांच सदस्यीय अनुशासन कमेटी बना दी है। इसका चेयरमैन पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को बनाया गया है। इसमें शरणजीत ढिल्लों, विरसा सिंह वल्टोहा, मनतार सिंह बराड़ और डॉ. सुखविंदर सुक्खी को भी रखा गया है।

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal formed disciplinary committee
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल में बढ़ती बगावत को देखते हुए पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने भी बागियों से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। हालांकि पार्टी के विधायक मनप्रीत अयाली पहले ही राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार कर बगावत को हवा दे चुके हैं।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को लगातार दूसरी बार हार झेलनी पड़ी है। चुनाव में पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी प्रधान सुखबीर बादल समेत तमाम दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन


हार के लिए पार्टी के नेतृत्व पर जब सवाल उठने लगे तो समीक्षा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता इकबाल झूंदा की अगुवाई में कमेटी बनाई गई, जिसकी रिपोर्ट हाल ही में पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल का दावा है कि इसमें पार्टी प्रधान को बदलने की बात नहीं की गई है। सुखबीर बादल ने प्रधान के तौर पर पार्टी की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके बाद भी पार्टी में बगावत जारी है।

इस बगावत से निपटने के लिए अब पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने पांच सदस्यीय अनुशासन कमेटी बना दी है। इसका चेयरमैन पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को बनाया गया है। इसमें शरणजीत ढिल्लों, विरसा सिंह वल्टोहा, मनतार सिंह बराड़ और डॉ. सुखविंदर सुक्खी को भी रखा गया है।


पार्टी नेताओं से मिल रहे अयाली
अकाली दल में बागी तेवर दिखा चुके विधायक मनप्रीत अयाली लगातार पार्टी के दूसरे नेताओं से मिलकर बैठकें कर रहे हैं। कुछ और भी पार्टी के नेता गुपचुप तरीके से अयाली को समर्थन दे रहे हैं। हालांकि अयाली यह कह रहे हैं कि उनका एक ही एजेंडा है कि शिअद को मजबूत कैसे किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed