{"_id":"6abadcda18647ea50003ca58","slug":"bike-taxi-drivers-stage-a-protest-in-the-rain-and-arrive-to-hand-over-keys-to-the-sta-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1135845-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बारिश में धरना, एसटीए को चाबियां सौंपने पहुंचे बाइक टैक्सी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बारिश में धरना, एसटीए को चाबियां सौंपने पहुंचे बाइक टैक्सी चालक
विज्ञापन
चंडीगढ़। बाइक टैक्सी सेवा दोबारा शुरू करने और रोजगार का अवसर देने की मांग को लेकर चालकों ने बारिश के बीच ट्रिब्यून चौक पर धरना दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बाइक टैक्सी चालक और लोग शामिल हुए। चालकों ने प्रशासन से सेवा जल्द शुरू करने की मांग की। स्थायी नीति बनने तक अस्थायी व्यवस्था के तहत काम करने की अनुमति देने की भी मांग उठाई।
धरना खत्म होने के बाद चालक अपनी बाइक की चाबियां स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) को सौंपने सेक्टर-18 स्थित कार्यालय पहुंचे। मौके पर एसएचओ ने चालकों की एसटीए अधिकारियों से मुलाकात कराई। अधिकारियों ने बताया कि मुद्दा उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजा जा चुका है और समाधान निकालने में कुछ समय लग सकता है। उन्होंने चालकों से समय देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि जल्द बेहतर नीति बनाकर लोगों को रोजगार के अवसर देने की दिशा में काम किया जाएगा।
चंडीगढ़ बाइक टैक्सी यूनियन के प्रधान साहिल कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में परिवारों की रोजी-रोटी बाइक टैक्सी के काम पर निर्भर है। त्योहार नजदीक हैं और कई चालक आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। काम नहीं मिलने या चालान होने से परिवार चलाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं निकला तो यूनियन फिर धरना-प्रदर्शन पर विचार करेगी।