फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SAD raids FCI office, Sukhbir arrives with paddy trolley

शिअद का एफसीआई कार्यालय पर धावा, धान की ट्राली लेकर पहुंचे सुखबीर

Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
SAD raids FCI office, Sukhbir arrives with paddy trolley
चंडीगढ़ एफसीआई मुख्यालय में धान की खरीद टालने के विरोध में ट्राली में धान लेकर पहुंचे शिअद प्रधा?
पंजाब में धान की खरीद 10 दिनों के टालने के विरोध में शिअद ने एफसीआई मुख्यालय पर धावा बोला। ट्राली में धान लेकर पहुंचे शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने फसल में नमी चेक कराई। 17 प्रतिशत के मुकाबले धान में 12.9 प्रतिशत नमी मिली। जिसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब में दस दिन के लिए धान की खरीद स्थगित कर दी है।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम कार्यालय के सामने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि धान खरीद शुक्रवार को शुरू होने वाली थी, इसे 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। किसानों ने पहले से योजना बनाई थी और फसल की कटाई शुरू कर दी थी। राज्य की मंडियों में धान पहुंच चुका है। खरीद स्थगित करने से न केवल किसानों को परेशानी होगी, बल्कि खराब मौसम के कारण धान की फसल को भी खतरा पैदा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को अपनी एजेंसियों के माध्यम से धान की खरीद तुरंत शुरू करनी चाहिए।
सुखबीर ने कहा कि वर्तमान में राज्य के पास बारदाना नहीं है। मजदूर और ट्रासंपोर्ट के टेंडर को भी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कहा कि तुरंत सुनिश्चित करें कि राज्य सरकार की तैयारी के अभाव में किसान प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप’ ने की केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने मोदी सरकार की ओर से पंजाब में धान की खरीद एक अक्तूबर के बजाय 11 अक्तूबर से शुरू करने के फैसले की सख्त आलोचना की है। आप नेताओं ने इसे मोदी सरकार का तुगलकी फरमान करार दिया है। पार्टी ने मांग की है कि केंद्र सरकार अपना फैसला वापस ले और धान की खरीद तुरंत शुरू कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed