फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SAD gave complaint to Chief Electoral Officer against CM Bhagwant and Rajya Sabha MP Sanjay Singh

Panchkula News: शिअद ने सीएम भगवंत व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी शिकायत

Fri, 12 Apr 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
SAD gave complaint to Chief Electoral Officer against CM Bhagwant and Rajya Sabha MP Sanjay Singh
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी है। शिअद ने कहा है कि सीएम आवास व सरकारी मशीनरी का उपयोग राजनीतिक बैठकें के लिए करके आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की गई है, इसलिए इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शिअद के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद ने अपनी राजनीतिक पदों का मिसयूज किया है। आम आदमी पार्टी के राजनीतिक एजेंडे के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री के अधिकारिक आवास और पंजाब सरकार के मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके आचार संहिता की उल्लघंना की गई है। शिअद ने कहा कि सीएम भगवंत मान और संजय सिंह की तरफ से वहां पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तय करने के लिए मंत्रियों के साथ बैठक की गई। आप के एक मंत्री ने इस संबंध में वीडियो के जरिये जानकारी भी दी है और इस वीडियो को उन्होंने शिकायत के साथ लगा दिया है। ये पूरी तरह से आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत राजनीतिक पार्टियों के लिए तय की गई शर्तों का उल्लंघन हैं। कलेर ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उन्होंने इस संबंध में अपना कड़ा रोष जाहिर किया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से भी शिअद के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी गई थी। आरोप लगाया था कि शिअद प्रधान सुखबीर बादल इन दिनों पंजाब बचाओ यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा में बच्चों का भी इस्तेमाल किया गया है और उनसे नारे लगाए गए हैं, जो आचार संहिता की उल्लंघना है। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed