फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SAD constitutes high level committee, will provide justice to scheduled castes

शिअद ने बनाई उच्च स्तरीय कमेटी, अनुसूचित जाति के लोगों को दिलाएगी न्याय

Tue, 06 Oct 2020 11:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
SAD constitutes high level committee, will provide justice to scheduled castes
चंडीगढ़। पंजाब में अनुसूचित जाति (एससी) लोगों को न्याय दिलाने के लिए शिअद ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल यह घोषणा करते हुए पंजाब के पूर्व स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल को कमेटी का चेयरमैन घोषित किया है। कमेटी की पहली बैठक चंडीगढ़ स्थित शिअद मुख्यालय में 13 अक्तूबर को बुलाई जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले समय में इस वर्ग के साथ बहुत अन्याय हुआ है। अब शिअद ऐसे लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में काम करेगी। पंजाब में पहले लॉकडाउन के दौरान राशन वितरण में घालमेल किया गया, फिर इनके परिवारों की पेंशनों के नीले कार्ड काटे गए और अब एससी विद्यार्थियों को दी जाने वाली वजीफा की राशि में कथित घोटाला किया गया। राज्य के इन मामलों के समाधान के लिए शिअद ने कमेटी का गठन किया है। जिसमें पार्टी के 27 वरिष्ठ नेताओं को लेकर एक सांझा कमेटी बनाई गई है। जो मीटिंग करके दलित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करेगी। तय कार्ययोजना के अनुसार ही शिअद पूरे राज्य में कार्यक्त्रस्म आयोजित करेगी। कमेटी की पहली मीटिंग 13 अक्तूबर दिन मंगलवार को 12 बजे पार्टी के मुख्य कार्यालय में होगी।
विज्ञापन

---------
इन नेताओं को मिली कमेटी में जगह
कमेटी का चेयरमैन पूर्व स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल को बनाया गया है। इसके अलावा सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके, सोहन सिंह ठंडल, बीबी महेंद्र कौर जोश, इशर सिंह मेहरबान, बलबीर सिंह घूनस, शिअद विधायक पवन कुमार टीनू, डॉ. सुखविंदर सुक्खी, सरदार बलदेव सिंह खेहरा, पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह मलोट, दर्शन सिंह शिवालिक, मनजीत सिंह मन्ना, एसआर कलेर, सरदार दर्शन सिंह कोटफत्ता, जोगिंदर सिंह जिंद, बीबी वनिंदर कौर लूंबा, मलकीयत सिंह, इंदर इकबाल सिंह अटवाल, परकाश सिंह भट्टी, दरबारा सिंह गुरु, विजय दानव, राज कुमार अतिकाय, कबीर दास नाभा, हरमोहन सिंह संधू, सतनाम सिंह राही, परमजीत सिंह पम्मा और चंदन ग्रेवाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed