फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   saanjh and service centers will be open in Punjab on Sunday

पंजाब में रविवार को भी खुले रहेंगे सांझ और सेवा केंद्र

Fri, 08 Apr 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
saanjh and service centers will be open in Punjab on Sunday
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर पंजाब सरकार ने राज्य भर के सभी 320 सेवा केंद्रों और 506 सांझ केंद्रों के समय में वृद्धि कर दी है। अब यह केंद्र रविवार को भी खुलेंगे। यह फैसला आगामी 15 अप्रैल से लागू हो जाएगा। मान ने कहा कि यह कदम लोगों को सुचारु ढंग से और नागरिक केंद्रित सेवाओं को समय पर मुहैया करवाने में सहायक होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सभी जिला मुख्यालयों, सब-डिविजनों और पुलिस थानों के स्तर पर सांझ केंद्र स्थापित हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, राज्य के सेवा केंद्रों और सांझ केंद्रों का समय सोमवार से शुक्रवार तक दो घंटे बढ़ा दिया गया है और यह केंद्र अब सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि इस समय इन केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। सेवा केंद्र और सांझ केंद्र अब प्रत्येक रविवार को भी खुलेंगे और राज्य के नागरिक शनिवार और रविवार को भी सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed