{"_id":"61ae68faafdb2b5f653dbe49","slug":"rwa-will-picket-from-18-against-paid-parking-will-protest-continuously-for-five-days-pkl-office-news-pkl435245876","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड पार्किंग के विरोध में 18 से धरना देगी आरडब्ल्यूए, पांच दिन लगातार करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड पार्किंग के विरोध में 18 से धरना देगी आरडब्ल्यूए, पांच दिन लगातार करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पेड पार्किंग को हटाने की मांग को लेकर सेक्टर-20 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक मीटिंग हुई। इसमें सर्वसम्मति से विभिन्न समस्याओं के समाधान और सेक्टर की मार्केट में लगाई गई पेड पार्किंग हटाने की मांग को लेकर पांच दिवसीय धरना देने का फैसला हुआ। धरना 18 से 22 दिसंबर तक दिया जाएगा। इसमें ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारी और सदस्य कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर-20 के बाहर धरने पर बैठेंगे।
सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा और महासचिव अविनाश मलिक ने बताया कि सेक्टर-20 के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि धरने के आयोजन की मुख्य मांग मार्केट में लगाई गई पेड पार्किंग को हटवाना है। इसके अलावा सेक्टर में आशियाना फ्लैट्स बनाने के लिए ग्रीन बेल्ट को खत्म करने के फैसले का भी विरोध किया जाएगा। योगिंदर क्वात्रा ने बताया कि सेक्टर-20 को बने लगभग 22 साल हो गए हैं, लेकिन आजतक न तो सेक्टर में सीवरेज सिस्टम सही है और न ही सेक्टर के 60 फीसदी हिस्से में रेन वाटर ड्रेनेज की पाइप लाइन डाली गई है। धरने के दौरान सेक्टर-20 एन्हांसमेंट की रिकेलकुलेशन जल्दी से करने की भी मांग की जाएगी और सोसाइटी से ली गई ज्यादा रकम लौटाने की मांग होगी। उनका कहना है कि सेक्टर की एंट्री पर हमेशा जाम लगा रहता है। आरडब्ल्यूए कई सालों से सेक्टर-12ए, औद्योगिक क्षेत्र के बीच डिवाइडिंग रोड तक अंडरपास बनाने की मांग कर रही है।
इन मामलों को भी उठाया जाएगा
इसके अलावा पंचकूला नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से टूटी सड़कों को पुराने लेवल पर बनाने, टूटे फुटपाथ को रिपेयर करने, स्ट्रे डॉग्स और स्ट्रे कैटल्स की समस्या के समाधान, सेक्टर में अतिक्रमण हटाने, सेक्टर के फायर स्टेशन में 18 मंजिल तक आसानी से पहुंचने वाली हाइड्रोलिक सिस्टम गाड़ी की व्यवस्था करने, डिस्पेंसरी को आबादी के हिसाब से अपग्रेड करने, पार्कों की हालात को ठीक करने, बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाने, ग्रीन बेल्ट में नाइट फूड स्ट्रीन न बनाने, बस स्टॉप बनाने की मांग की जाएगी। एन्हांसमेंट पर ब्रिगेडियर मोहन ने बताया कि सरकार धक्केशाही कर रही है। आरडब्ल्यूए ने कहा कि नगर निगम और एचएसवीपी की तरफ से की जा रही धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीटिंग में एसोसिएशन के प्रधान केके जिंदल, उपप्रधान बीबी शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी केके जेटली, कार्यकारी सदस्य अरुण अग्रवाल मौजूद रहे।