{"_id":"68755e6bb2ef7562aa07925f","slug":"rural-chowkidars-are-not-getting-their-honorarium-on-time-it-has-become-difficult-to-run-the-family-panchkula-news-c-87-1-pan1010-124709-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ग्रामीण चौकीदारों को समय पर नहीं मिल रहा मानदेय, परिवार का चलाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ग्रामीण चौकीदारों को समय पर नहीं मिल रहा मानदेय, परिवार का चलाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
रामगढ़। ग्रामीण चौकीदारों को समय पर मानदेय न मिलने से उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी के दौर से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण चौकीदार सभा बरवाला के प्रधान श्रवण कुमार भगवानपुर, उपप्रधान देविंद्र सिंह टिब्बी, सचिव कर्मचंद बटवाल आदि ने बताया कि उन्हें मानदेय समय पर नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने बताया कि जून माह का मानदेय अभी तक नहीं मिला है और हर माह उन्हें 20 तारीख के आसपास ही मानदेय दिया जा रहा है। इस वजह से पारिवारिक खर्चों का लेन-देन माह के पहले दिनों में ही किया जाता है। ऐसे में उन्हें भारी मानसिक परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है । उन्होंने बताया कि वह अपनी समस्या को कई बार सरकार को अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। सभी चौकीदारों ने सरकार से समय पर मानदेय की मांग की है।
पोर्टल डवलप के चलते मनोदय लेट हुआ है। पोर्टल शुरू होते ही महीने के पहले सप्ताह में मानदेय सरकार द्वारा सीधा बैक खातों में ट्रांसफर करवा दिया जाएगा।
-विशाल पराशर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला