फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ruckus outside the Grievance Redressal Committee meeting, father and son bit and injured ACP and SHO

Panchkula News: कष्ट निवारण समिति बैठक के बाहर हंगामा, बाप-बेटे ने दांत से काटकर एसीपी और एसएचओ को किया घायल

Wed, 22 Jan 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ruckus outside the Grievance Redressal Committee meeting, father and son bit and injured ACP and SHO
हंगामा कर रहे प्रोफेसर को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद 
पंचकूला। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाहर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। अंदर हरियाणा के राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, बाहर एक प्रोफेसर और उनका बेटा मंत्री को अपनी समस्या सुनाना चाह रहे थे। लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से पुलिस ने उनको अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

उधर पिता-पुत्र दोनों पुलिस के खिलाफ मंत्री को शिकायत देना चाह रहे थे। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। हंगामा इतना बढ़ गया कि पिता-पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस से स्वयं को छुड़ाने के प्रयास में पिता-पुत्र ने दांत से अधिकारियों का हाथ काट दिया। घायल सेक्टर-7 के एसएचओ राजवीर यादव और एसीपी विक्रम नेहरा को इलाज के लिए सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस वजह से हुआ बवाल

बैठक की लिस्ट में नाम नहीं होने कारण पिता-पुत्र को मीटिंग में नहीं जाने दिया गया। उसके बाद दोनों ने अपनी समस्या को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिलने की जिद पर अड़ गए। मीटिंग से बाहर निकले अधिकारियों ने दोनों को पकड़कर बाहर लेकर जाने लगे तो पुलिस से हाथापाई करने लगे। प्रोफेसर संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उसके डॉक्टर बेटे राहुल का 2023 में एसीपी ने दो पुलिसकर्मियों के साथ अपहरण कर लिया था। बेटे को छोड़ने के लिए 40 लाख की फिरौती मांगी गई थी। इसी मामले को लेकर पुलिस और बाप-बेटे में झड़प हुई। बैठक में पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य, उपायुक्त मोनिका गुप्ता के सहित पंचकूला के डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी हिमाद्री कौशिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अपनी मांग को लेकर एक पिता और उसका बेटा मंत्री से मिलने आए थे। हंगामे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -मनप्रीत सूदन, एएसपी, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed