{"_id":"6793ee1be43056f53c04d122","slug":"rs-398-lakh-transferred-from-the-account-case-registered-against-two-including-branch-manager-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-118965-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खाते से ट्रांसफर किए 3.98 लाख रुपये, ब्रांच मैनेजर समेत दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खाते से ट्रांसफर किए 3.98 लाख रुपये, ब्रांच मैनेजर समेत दो पर मामला दर्ज
विज्ञापन
अपनी शिकायत बताता पीड़ित। संवाद
पंचकूला। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर समेत दो लोगों पर एक खाते से 3.98 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। गांव बतौड़ निवासी शिवकुमार की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सेंट्रल बैंक के ब्रांच मैनेजर मनोज के साथ मिलकर गांव बरवाला निवासी रामचंद्र ने उसके खाते से रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवा दिए। मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी हैं। पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि अकाउंट से रुपये निकालने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। कई माह परेशान होने के बाद थाना चंडीमंदिर पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दी।
यह है मामला
पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बरवाला ब्रांच में खाता है। उसको बरवाला निवासी रामचंद्र उर्फ मोहित से रुपये लेने थे। मोहित ने 3 जनवरी 2023 को एक लाख रुपये चेक दिया था। इसके बाद 8 जनवरी 2023 को 2.98 लाख रुपये उसके खाते में डाले। जब उसको रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह अपना अकाउंट देखकर हैरान रह गया, क्योंकि उसमें रुपये नहीं थे। इसके बाद स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि खाते में जो रुपया रामचंद्र ने भेजे थे, वह बैंक मैनेजर के साथ मिलकर उसने अपनी पत्नी निशा के अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए थे। इस संदर्भ में ब्रांच मैनेजर से बात की गई तो उसकी कोई बात नहीं सुनी गई।
ब्रांच मैनेजर से वाउचर दिखाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद 18 मार्च 2024 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच बरवाला में शिकायत दी गई। ब्रांच मैनेजर ने मनोज ने बुलाकर आपस में बात कर समझौता करने को कहा। जब उसने बिना हस्ताक्षर रुपये निकालने का विरोध किया तो ब्रांच मैनेजर ने कोई जवाब न देकर रामचंद्र से बात करने कहा कहा। दो साल बीतने के बावजूद आज तक रुपया नहीं लौटाया गया है। इसलिए वीरवार को इसकी शिकायत रामचंद्र और ब्रांच मैनेजर के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में रामचंद्र ने ब्रांच मैनेजर के साथ मिलकर कैसे हस्ताक्षर करवाया इसकी जांच की जा रही है। -अजय कुमार, सब इंस्पेक्टर, बरवाला चौकी इंचार्ज