फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rs 1.49 lakh swindled by creating a fake Facebook ID of brother-in-law.

Panchkula News: जीजा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर 1.49 लाख ठगे

Sat, 26 Sep 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.49 lakh swindled by creating a fake Facebook ID of brother-in-law.
पंचकूला। साइबर ठगों ने फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाई और एक व्यक्ति से 1 लाख 49 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 28 जुलाई को पीड़ित को फेसबुक मैसेंजर पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। प्रोफाइल पर उसके जीजा की फोटो लगी होने के कारण उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को न्यूजीलैंड में फंसा बताते हुए वीजा क्लियर कराने के लिए रुपये मांगे। अगले दिन आरोपी ने 12 लाख रुपये ट्रांसफर करने की फर्जी स्लिप भी भेजी। इसके बाद दूसरे व्हाट्सएप नंबर से संपर्क कर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर कई बार में कुल 1.49 लाख 500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। दस्तावेज मांगने पर आरोपी ने कोई प्रमाण नहीं दिया और लगातार पैसे भेजने का दबाव बनाता रहा। शक होने पर पीड़ित ने 29 जुलाई को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed