{"_id":"65d9061f3d67d69164078005","slug":"rs-100-crore-will-be-spent-on-education-and-recreational-activities-external-roads-parks-and-other-developments-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-109388-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का एग्रीकल्चर में ही नहीं कल्चर भी विश्व में हो गया प्रसिद्ध : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का एग्रीकल्चर में ही नहीं कल्चर भी विश्व में हो गया प्रसिद्ध : सीएम
विज्ञापन
कहा- फिल्मों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बनाई फिल्म व मनोरंजन नीति
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिल्म और मनोरंजन नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत पंचकूला के पिंजौर में फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी और इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। वह शुक्रवार को रेड बिशप के कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय 5वें चित्र भारती फिल्मोत्सव का शुभारंभ करने उपरांत फिल्म जगत की हस्तियों और उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अनंत विजय द्वारा लिखित पुस्तक ओटीटी का मायाजाल का विमोचन किया और भारतीय चित्र साधना को एक करोड़ रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का नाम अब एग्रीकल्चर में ही नहीं कल्चर में भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया है। हरियाणा की भाषा, संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। पिंजौर में फिल्म सिटी के स्थापित होने से ना केवल हरियाणवी संस्कृति और भाषा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा फिल्म और मनोरंजन नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को सब्सिडी प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और आगामी 10 मार्च को गुुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में यह सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के फिल्मोत्सव गुरूग्राम, हिसार, करनाल के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाने चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता, उपायुक्त सुशील सारवान, मेयर कुलभूषण गोयल, एसडीएम गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता, विवेक अग्निहोत्री, डाॅ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी, दलेर मेहंदी, डाॅ. मनमोहन वैद्य, नरेंद्र ठाकुर,भारतीय चित्र साधना के अध्यक्ष बीके कुठियाला,आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार,सचिव सुरेंद्र यादव,अतुल गंगवार,सांसद कार्तिकेय शर्मा,बबीता फौगाट,पायल कनौडिया और परित संधू, आलोक कुमार, विजय कुमार और मुकेश गर्ग उपस्थित रहे।