फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The lock opened as soon as the key was inserted; the thief fled with the Activa.

Panchkula News: चाबी लगाते ही खुला लॉक, एक्टिवा लेकर फरार हुआ चोर

Wed, 09 Sep 2026 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The lock opened as soon as the key was inserted; the thief fled with the Activa.
बरवाला। बरवाला बस स्टैंड की पार्किंग से सोमवार को एक युवती की एक्टिवा चोरी हो गई। वैशाली निवासी दुर्गा कॉलोनी बतौड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह अपनी एक्टिवा पार्किंग में खड़ी कर पंचकूला महाविद्यालय गई थी। शाम करीब चार बजे लौटने पर एक्टिवा गायब मिली। उसने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसका भाई शुभम व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन एक्टिवा नहीं मिली। अमित शर्मा ने पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। फुटेज में पिंटू बैग लगाए एक युवक चेहरे को हाथों से ढककर पार्किंग में घूमता दिखाई दिया। उसने पहले एक अन्य एक्टिवा का लॉक खोलने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। इसके बाद दूसरी ओर खड़ी वैशाली की एक्टिवा में चाबी लगाई तो लॉक खुल गया। युवक एक्टिवा लेकर फरार हो गया और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत पर बरवाला पुलिस चौकी ने डीडीआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed