फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rose Festival awards dedicated to Mahakumbh

Panchkula News: रोज फेस्टिवल के पुरस्कार महाकुंभ को समर्पित किए

Sun, 23 Feb 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rose Festival awards dedicated to Mahakumbh
पंचकूला। द गुरुकुल स्कूल सेक्टर-20 के स्कूल निदेशक ने चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से आयोजित 53वें रोज फेस्टिवल में 37 पुरस्कार जीते। उन्होंने इस पुरस्कार को महाकुंभ को समर्पित किया। द गुरुकुल स्कूल के निदेशक डॉ. रजनी थरेजा और संजय थरेजा ने इस पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि रोज फेस्ट में स्टॉक, रोज, नैक्टेशियम, हाइडेंस, दंतास, मैरीगोल्ड, कैक्टिस, सकुलेंट, केल, डहलिया और एंटेनियम की पुरस्कार अपने नाम कर लिया। उन्होंने गुलाब के साथ व्यवस्था, गुलाब के बिना व्यवस्था, सूखे फूलों की व्यवस्था, पत्ते, वसंत का आगमन, माला और गुलदस्ते की फूल व्यवस्था श्रेणियों में भी अपना दबदबा बनाया। उन्होंने बताया कि दो दशक से हर साल न केवल रोज फेस्ट में बल्कि गुलदाउदी शो में भी विभिन्न पुरस्कार जीतते आ रहे हैं और अपने फूलों के प्रति बेहद भावुक हैं, जिन्हें वे अत्यंत प्रेम और व्यक्तिगत देखभाल के साथ पालते हैं। हालांकि उन्होंने इस वर्ष गुलदाउदी शो के रद्द होने पर निराशा व्यक्त की। संजय थरेजा ने बताया कि उन्हें फूलों की सही तरीके से रखने की यह प्रेरणा अपनी मां कमलेश थरेजा से प्रेरणा मिली, जो चंडीगढ़ के सेक्टर- 15 में डीएवी स्कूल की पूर्व संस्थापक प्रिंसिपल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed