फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rohtak's Sneha stood first in 3000 meter race

Panchkula News: तीन हजार मीटर दौड़ में रोहतक की स्नेहा रही प्रथम

Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Sneha stood first in 3000 meter race
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीन दिवसीय स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। 15 से 17 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन पर अनेक प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। 20 आयुवर्ग लड़कियों की 3000 मीटर की दौड़ में रोहतक की स्नेहा प्रथम, अंबाला की अराधना पांडे द्वितीय और हिसार की खुशबू तृतीय रहीं। 20 आयुवर्ग लड़काें के 10 किलोमीटर दौड़ में रोहतक के भविष्य ने प्रथम, सोनीपत के अक्षय ने द्वितीय और पानीपत की आशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 16 आयुवर्ग लड़कों के हैमर थ्रो में भिवानी के ललित सैनी ने पहला, भिवानी के अरुण ने दूसरा और झज्जर के कृष तंवर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसमें 14 आयुवर्ग लड़कों के किड्स जेवलिन थ्रो में झज्जर के अमन जाखड़ ने पहला, सोनीपत के वैभव ने दूसरा और फतेहाबाद के सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के पांच किलोमीटर दौड़ में पलवल के दीपक प्रथम, सोनीपत के अजय द्वितीय और जींद के बिट्टू तृतीय रहे। महिला वर्ग में सोनीपत की भारती ने प्रथम, चरखीदादरी की भारती ने द्वितीय और चरखी दादरी की ही तनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 16 आयुवर्ग लड़कियों की तीन किलोमीटर वाॅक में जींद की मुस्कान ने प्रथम, झज्जर की माही ने द्वितीय और जींद की मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 आयुवर्ग लड़कियों की पांच किलोमीटर वाॅक में फतेहाबाद की मोनिका ने प्रथम, फतेहाबाद की खुशदीप कौर ने द्वितीय और कैथल की आशिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

18 आयुवर्ग लड़कों के 10 किलोमीटर वाॅक में झज्जर के साहिल जून ने पहला, रोहतक के कृष मलिक ने द्वितीय और हिसार के नितिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 20 आयुवर्ग लड़कियों के 10 किलोमीटर वाॅक में झज्जर की शर्मिष्ठा ने पहला, झज्जर की रिधिमा ने दूसरा और झज्जर की ही मुस्कान शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 20 आयुवर्ग लड़काें में झज्जर के दीपांशु ने प्रथम, भिवानी के संदीप ने द्वितीय और जींद के हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 20 आयुवर्ग लड़कियों के 1500 मीटर दौड़ में रोहतक की स्नेहा ने प्रथम, पानीपत की साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एथलेटिक्स हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान, निदेशक नरेंद्र मोर, उपाध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जितेंदर बा़ंगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा और कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


समापन किया.........
स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन अमीर सिंह अर्जुन अवार्डी बाॅलीवाॅल, शक्ति सिंह अर्जुन अवार्डी और सतवीर सिंह खेल उपनिदेशक हरियाणा के द्वारा किया गया। इस मौके पर एथलेटिक्स एक्सीलेंसी सेंटर चीफ कोच राजेंदर सिंह, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता इंद्रजीत सिंह, सीनियर एथलेटिक्स कोच नसीम अहमद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed