{"_id":"57966a814f1c1b8e0121e6aa","slug":"rohtak-apna-ghar-panchkula-sexual-harashment-rape-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना घर यौन शोषण मामला, दो डाक्टरों और एक पूर्व सरपंच की हुई गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना घर यौन शोषण मामला, दो डाक्टरों और एक पूर्व सरपंच की हुई गवाही
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के बहुचर्चित अपना घर यौन शोषण मामले की सुनवाई पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान इस मामले की मुख्य आरोपी जसवंती देवी समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। सोमवार को सुनवाई के दौरान तीन गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें दो डाक्टरों और एक पूर्व सरपंच के बयान दर्ज किए गए। मामले की अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी। ध्यान रहे कि अब तक इस मामले में कुल 45 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
अभी इस मामले में करीब 150 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज होने हैं। गौरतलब है कि 8 मई 2012 को अपना घर के नाम से चल रहे अनाथालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मारा था। यह कार्यवाही यहां से लापता हुई तीन लड़कियों के दिल्ली में पकड़े जाने पर हुई थी। छापे के बाद अपना घर की संचालिका जसवंती व अन्य के खिलाफ देह व्यापार, शोषण, मारपीट व मानव तस्करी के मामले दर्ज किये गए थे। हरियाणा पुलिस की शुरुआती जांच के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।