{"_id":"60a56dcc8ebc3e334f287198","slug":"rob-work-under-construction-again-start-soil-being-dropped-for-diversion-pkl-office-news-pkl4138779154","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन आरओबी का काम दोबारा शुरू, डायवर्जन के लिए गिराई जा रही मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन आरओबी का काम दोबारा शुरू, डायवर्जन के लिए गिराई जा रही मिट्टी
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ पर निर्माणाधीन आरओबी का निर्माण कार्य लंबे अंतराल के बाद दोबारा शुरू हो गया है। वाहनों के डायवर्जन की समस्या के हल के लिए आरओबी के साथ लगती जमीन से डायवर्जन बनाने के लिए जेसीबी से मिट्टी गिराई जा रही है।
मौके पर मौजूद इंजीनियर ने बताया कि फिलहाल नदी की एक ओर मिट्टी गिराई जा रही है ताकि यहां से सड़क बनाकर पिंजौर-नालागढ़ रोड की पर आवाजाही करने वाले वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए। डायवर्जन बनने के बाद अगला काम रेलवे विभाग का होगा। इसमें विभाग मौजूद रेलवे फाटक को डायवर्ट रोड पर शिफ्ट करेगा। लोगों को कहना है कि पिंजौर-नालागढ़ रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए इस रोड पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था परंतु कुछ महीनों से इसका निर्माण बंद पड़ा हुआ था।
बता दें कि आरओबी की रेलवे लाइन से पिंजौर की ओर की लंबाई 350 मीटर है जबकि लोहगढ़ की ओर करीब 750 मीटर है। लोहगढ़ की ओर आरओबी की लंबाई अधिक होने की वजह से मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन लोहगढ़ के दुकानदारों, व्यापारियों ने आरओबी निर्माण का विरोध करते हुए इसकी लंबाई कम करने की मांग कर प्रदर्शन किया था। एसोसिएशन के 7 दिन के सांकेतिक धरने को जेजेपी जिलाध्यक्ष ग्रामीण भाग सिंह दमदमा, जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग सहित जेजेपी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने आश्वासन दिया कि आरओबी को छोटा किया जाएगा। इसके उपरांत एसोसिएशन ने अपना धरना खत्म कर दिया था। वहीं, दूसरी ओर एनएचएआई अधिकारियों का दावा है कि आरओबी का रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो गया है। उनके पास आरओबी की नई ड्राइंग नहीं आई।
विज्ञापन
आरओबी छोटा ही बनेगा, हमें पूरा विश्वास
आरओबी छोटा बनेगा यह आश्वासन देकर जेजेपी पदाधिकारियों ने धरना खत्म करवाया था। उन्हें जेजेपी पदाधिकारियों के आश्वासन पर पूरा विश्वास है। दुकानदारों, व्यापारियों को वे उजड़ने नहीं देंगे और आरओबी छोटा ही बनेगा। इसके अलावा उन्होंने आश्वासन दिया था कि सूरजुपर सुखोमाजरी बाईपास निर्माण पूरा होने के बाद ही आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होगा।
-जरनैल सिंह जैली, प्रधान, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, लोहगढ़
कोट...
आरओबी निर्माण के लिए डायवर्जन बनाने के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। डायवर्जन बनाकर रेलवे क्रॉसिंग उस ओर शिफ्ट हो जाएगी और ट्रैफिक को उधर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इधर काम चलता रहेगा। वहीं, आरओबी की लंबाई को लेकर हमारे पास कोई फैसला नहीं आया है।
विकास सुरजेवाला, एक्सईएन, एनएचएआई