फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways drivers and conductors strike, 60 percent buses closed, long and local route passengers upset

Panchkula News: रोडवेज ड्राइवरों और कंडक्टरों की हड़ताल, 60 फीसदी बसें बंद, लांग और लोकल रूट यात्री हुए परेशान

Thu, 25 Jan 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers and conductors strike, 60 percent buses closed, long and local route passengers upset
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को ड्राइवरों और कंडक्टरों ने हड़ताल की। हड़ताल के कारण दिनभर 60 फीसदी बसों का संचालन बंद रहा। लोकल और लांग रूट पर बसों के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां पंचकूला से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एसी बसों का संचालन किया गया। वहीं, लोकल रूट पर जाने वाली कालका, मोरनी की बसें यात्रियों को देरी से मिली। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में ड्राइवरों और कंडक्टरों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार की ओर से अभी तक किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। इसलिए यह हड़ताल की गई है। पंचकूला से रोजाना चलने वाली बसों की संख्या सौ है। इसमें 60 फीसदी बसों का संचालन नहीं हुआ। वहीं चालीस फीसदी बसों का संचालन होने से लोगों को रूट पर बसें देरी से मिलीं। इन मांगों को लेकर किया है प्रदर्शन
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य श्रवण कुमार जांगड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर बार बार बैठक कर समझौते कर लेती है, लेकिन इसे जमीनी हकीकत पर लागू नहीं करती है।
विज्ञापन

ये है कर्मचारियों की मांगें
-रोडवेज कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
-कौशल रोजगार निगम के तहत रोडवेज के बेड़े में भर्ती न की जाए, इसकी जगह रेगुलर कर्मचारी भर्ती किए जाएं।
-रोडवेज प्राइवेट बसों का संचालन करने के बजाय बेड़े में अपनी बसों का संचालन करे।
-चालक और परिचालक की प्रमोशन की जाए।
-हिट एंड रन केस भारतीय न्याय कानून संहिता को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।
कोट ---
बसों का संचालन किया गया है। इसमें 60 फीसदी बसों का संचालन नहीं हो पाया है। दिल्ली सहित लोकल रूट पर बसें चलाई गई हैं। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कौशिक, जीएम, बस स्टैंड, पंचकूला

क्या कहते हैं यात्री

काफी देर तक बस नहीं मिली

मोरनी जाने के लिए एक घंटे पहले बस स्टैंड आया। काफी देर तक बस नहीं मिली। परिवहन विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। -राजेश कुमार, यात्री

सही तरीके से नहीं हुई कालका के लिए भी बस की व्यवस्था

कालका जाने के लिए दो घंटे से बस नहीं आई। इस कारण परेशानी हो रही है। इसकी व्यवस्था विभाग ने सही तरीके से नहीं की है। बस आने का आश्वासन दिया गया, लेकिन काफी देर तक बस कर इंतजार करता रहा। - सुनील सिंह, यात्री

दिल्ली के लिए बसें देरी से मिल रही

मुझे आवश्यक काम से दिल्ली जाना है। काफी देर से बस स्टैंड से बसें नहीं मिल रही है। इस कारण परेशानी हुई। लांग रूट पर बसें देरी से चलने के कारण परेशानी हो रही है।

- नरेश कुमार, यात्री
गुड़गांव जाना है, बसों का संचालन लेट हो रहा
जरूरी काम से गुड़गांव जाना है। बस स्टैंड से बसें देरी से मिलने के कारण दिक्क्त हो रही है। हड़ताल की जानकारी नहीं होने के कारण यहां से बस पकड़ने के लिए आए थे लेकिन बसें समय पर नहीं मिली।
-चीनू, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed