फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Road to Panchkula-Sukhna Lake will be easy, road will be built in 10 months

Panchkula News: पंचकूला-सुखना लेक की राह होगी आसान, 10 माह में बन जाएगी रोड

Tue, 04 Feb 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Road to Panchkula-Sukhna Lake will be easy, road will be built in 10 months
सुखना तक बनाई जा रही सड़क। संवाद
पंचकूला। शहर के एमडीसी सेक्टर-6 से सुखना झील की राह अगले दस माह में आसान हो जाएगी। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होते ही महज पांच मिनट के भीतर वाहन चालक पंचकूला के डॉल्फिन चौक से सुखना झील के रेगुलेटरी एंड तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे में रोजाना पंचकूला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से पंचकूला आने वाले लाखों वाहन चालकों को जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी और नौकरी पेशा वालों का समय भी बचेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का इंजीनियरिंग विंग 4.65 करोड़ रुपये की लागत से 1085 मीटर अधूरे सड़क का काम जल्द शुरू करेगा।
विज्ञापन

इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब ठेकेदार को काम अलॉट किया जाना है। यह जानकारी विभाग के एक्सईएन एनके पायल ने दी है।
60 मीटर चौड़ी होगी सड़क : एमडीसी सेक्टर-6 के डॉल्फिन चौक से साढ़े तीन सौ मीटर आगे से लेकर एमडीसी सेक्टर-2 और 7 तक 1085 मीटर सड़क का काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें साढ़े बारह मीटर की दो मुख्य सड़क के अलावा साढ़े पांच-पांच मीटर की दोनों तरह सर्विस रोड बनाई जाएगी। शेष जगह रोड बर्म के लिए विभाग ने छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed