{"_id":"66170c3294d4642533050804","slug":"road-started-crumbling-after-two-days-brokers-and-farmers-expressed-anger-pkl-office-news-c-87-1-spkl1034-110866-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क, आढ़तियों-किसानों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क, आढ़तियों-किसानों ने जताया रोष
विज्ञापन
बरवाला। मंडी बोर्ड द्वारा अनाज मंडी में दो दिन पूर्व बनाई सड़क उखड़ने लगी है। इसको लेकर मंडी के आढ़तियों और क्षेत्र के किसानों ने मंडी बोर्ड में रोष प्रदर्शन किया। बरवाला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरपाल सिंह, आढ़ती अक्षय राणा, सुभाष मेहता, पवन सरधना, मनोज राणा, अजय सिंगला, संदीप अग्रवाल, राकेश कुमार, अजय कुमार, अजय राणा, हरपाल शर्मा, सुभाष, किसान बलकार सिंह, गुरनाम सिंह, तेजेश्वर शर्मा ने बताया कि बरवाला अनाज मंडी में टूटी सड़कों की मरम्मत का जो निर्माण कार्य फरवरी माह में होना था।
उस कार्य को मंडी बोर्ड की ओर से रबी की फसल के सीजन के मौके पर 1 अप्रैल के करीब आनन-फानन करवा डाला। यह सड़क दो दिन बाद ही मंडी में आने वाले वाहनों के कारण उखड़ने लगी है। आढ़तियों और किसानों ने बताया कि सड़क निर्माण में लगाई गई बजरी उखड़ कर किसानों की फसल में मिक्स हो रही है। ऐसे में उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में सड़कों का मरम्मत कार्य सही ढंग से नहीं करवाया जा रहा था, तो उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की थी। उस समय भी विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया था।
आढ़तियों व किसानों ने मंडी बोर्ड को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द घटिया सामग्री से बनाई गई सड़कों को सही ढंग से ठीक नहीं किया गया तो उन्हें बरवाला मंडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी मंडी बोर्ड की होगी। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने कहा की मंडी बोर्ड आढ़तियों व किसानों के साथ खिलवाड़ न कर उनको मंडी में सभी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम करे। वरना किसान यूनियन भी आढ़तियों व किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी बोर्ड के प्रति रोष प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
जल्द ही सड़कों के मरम्मत कार्य का जायजा लिया जाएगा। अगर कोई कमी रहती है तो उसे ठीक किया जाएगा। -विजेंद्र शर्मा, एक्सईएन
मंडी में मरम्मत कार्य की जल्द जांच कर उसे ठीक करवाया जाएगा, ताकि आढ़तियों और मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। - हेमंत शर्मा, एसडीओ
मंडी में सड़कों और सीवरेज की समस्या के बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। - अनिल कुमार, सचिव, बरवाला अनाज मंडी