फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   road removing, junior engineer chargsheet, panchkula nagar nigam, industrial area, panchkula

निगम ने सड़क उखाड़ी, जेई चार्जशीट, फर्म को कारण बताओ नोटिस

Fri, 29 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Fri, 29 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 road removing, junior engineer chargsheet, panchkula nagar nigam, industrial area, panchkula
पंचकूला में निगम ने सड़क उखाड़े - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला नगर निगम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की सड़क को उखाड़ दिया है और इसी मामले में म्यूनिसिपल इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को चार्ज शीट कर दिया है। पंचकूला के निगम आयुक्त ललित सिवाच ने बारिश में सड़क बनाने के मामले को लेकर मौके का मुआयना करने के बाद यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में बनाई जाने वाली सड़क को लेकर निगम उपायुक्त के पास जैसे ही जानकारी पहुंची तो उन्होंने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया। इंडस्ट्रियल एरिया में ठेकेदार को सड़क बनाने से मना किया गया था, इसके बावजूद सड़क बनाई जा रही थी। इसको लेकर निगम आयुक्त ललित सिवाच मौके पर पहुंचे और तुरंत ही सड़क को उखाड़ने का आदेश दे दिया। 
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने नगर निगम के साथ टेंडर कैंसलेशन मेसर्स एनएच कांट्रेक्टर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही कांट्रेक्टर को निगम के अगले आदेश तक काम न करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सड़क में डाली गई बिटुमेन लेयर को हटाने का आदेश दिया गया है। आयुक्त ललित सिवाच ने जेई राजेश को रूल-7 के अंतर्गत मेजर पेनल्टी के लिए चार्जशीट किया गया है और म्यूनिसिपल इंजीनियर मनदेव सिंह को रूल-8 के अंतर्गत चार्जशीट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से हो रहा था विरोध
बारिश में सड़कें बनाने को लेकर पंचकूला के रेजिडेंट्स काफी समय से विरोध कर रहे थे। पार्षद सीबी गोयल ने कहा कि बारिश में सड़कों के निर्माण का कोई सवाल ही नहीं उठता। जितनी सड़क बनाई जाती है, वह जल्द ही टूट जाती है। सीमा भारद्वाज ने कहा कि बारिश के दौरान सड़क बनाना किसी तरह से ठीक नहीं। ऐसा कैसे हो रहा था, यह समझ नहीं आया। पंचकूला सेक्टर-12 के राकेश अग्रवाल ने कहा कि सड़क बारिश में बनाने का कोई सवाल नहीं उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed