फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Road from Pinjore to Mallah dilapidated: MLA

पिंजौर से मल्लाह तक सड़क जर्जर : विधायक

Fri, 22 Jan 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Road from Pinjore to Mallah dilapidated: MLA
पिंजौर। पिंजौर मल्लाह चौक से गांव मल्लाह तक की सड़क जर्जर हो चुकी है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं हलका कालका क्षेत्र की अधिकतर सड़कों की हालात खराब है। उक्त शब्द कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार की जिम्मेवारी है। पिंजौर-मल्लाह सड़क मार्ग पर कई गांव स्थित हैं और उन गांवों से प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों की आवाजाही इसी रोड से होती है। रोड की हालात इतनी बदतर है कि दोपहिया वाहन चालक इस रोड से गुजरते हुए दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वहीं, कालका विधानसभा के रायपुरानी, मोरनी, कालका, पिंजौर में अधिकतर सड़कें जर्जर हो चुकी हैं जिससे लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जब तक जर्जर हो चुकी इन सड़कों का निर्माण नए सिरे से नहीं करती तब तक पैचवर्क कर सड़क पर बने हुए गड्ढों को भरवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed